फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Zone system implemented for e rickshaw Moradabad, identification basis of number and color

जाम से मिलेगी निजात: मुरादाबाद में ई रिक्शा के लिए जोन व्यवस्था आज से लागू, नंबर और रंग के आधार पर होगी पहचान

Wed, 01 Nov 2023 09:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 09:47 AM IST
सार

जोन व्यवस्था लागू होने के साथ ही ई रिक्शा का संचालन दिल्ली रोड, रामपुर रोड, संभल रोड और कांठ रोड पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शहर में करीब नौ हजार ई रिक्शा संचालित हैं, जिनकी वजह से शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर जाम लग जाता है।

विज्ञापन
Zone system implemented for e rickshaw Moradabad, identification basis of number and color
मुरादाबाद में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे ई रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद को जाम से निजाम दिलाने के मकसद से बुधवार यानी आज से ई रिक्शा के लिए जोन व्यवस्था लागू हो गई है। 3500 ई रिक्शा के लिए जोन और उनका नंबर निर्धारित कर दिया गया है। दोपहर दो बजे से सख्ती से जोन व्यवस्था का पालन कराया जाएगा। इसके बाद तय जोन में ही ई रिक्शा चलेंगे।

विज्ञापन


अब ई रिक्शा का संचालन दिल्ली रोड, रामपुर रोड, संभल रोड और कांठ रोड पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शहर में करीब नौ हजार ई रिक्शा संचालित हैं, जिनकी वजह से शहर के बाजारों और मुख्य मार्गाें पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन


शहर को जाम से निजात दिलाने और कुछ हद तक हादसों पर रोक लगाने के मकसद से यातायात पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बैठक की थी। जिसमें तय किया गया था कि ई रिक्शा के लिए जोन व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो माह से इस पर तीन विभाग काम कर रहे थे। रजिस्ट्रेशन के हिसाब से ई रिक्शा का जोन तय किया गया है। ई रिक्शा पर जोन नंबर और कलर पट्टी की गई है। एसपी यातायात सुभाष चंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे जोन व्यवस्था लागू की जाएगी।

अब तक 3500 हजार ई रिक्शा के जोन तय कर दिए गए हैं। अन्य ई रिक्शा के जोन भी तय किए जा रहे हैं। पांच दिन तक चालान नहीं किया जाएगा। इसके बाद ई रिक्शा दूसरे जोन में मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ई रिक्शा के लिए जोन कलर कोड

जोन- 1 (लाल रंग)
जोन- 2 (पीला रंग)
जोन- 3 (बैंगनी रंग)
जोन- 4 (नीला रंग)
जोन- 5 (सफेद रंग)
जोन- 6 (काला रंग)
जोन- 7 (नारंगी रंग)
जोन- 8 (हरा संग)

किस जोन में कौन सा क्षेत्र

जोन-1- लाइनपार, मानसरोवर कॉलोनी, प्रकाश नगर, रामलीला मैदान, कुंदनपुर, विकास नगर, हनुमान नगर, चाऊ की बस्ती, एकता काॅलोनी, ढक्का, पैपटपुरा, जयंतीपुर, पीर का बाजार, करूला, पुतली घर रोड, चौहानों वाली मिलक
जोन-2- बुद्धि विहार, कांशीराम नगर, मिलन विहार, खुशहालपुर, शाहपुर तिगरी, सम्राट अशोक नगर, प्रीत विहार
जोन-3- चंद्रनगर, आवास विकास कॉलोनी, रेलवे हरथला कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, हिमगिरी काॅलोनी, हरथला, स्टेशन रोड हरथला
जोन-4- डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन, जिगर काॅलोनी, बंगला गांव, दौलतबाग, चक्कर की मिलक , कचहरी
जोन-5- नवीन नगर, रामगंगा विहार, आशियाना काॅलोनी, वेव सिटी, टीडीआई सिटी, दीनदयाल नगर,अवंतिका कॉलोनी
जोन-6- इम्पीरियल तिराहा, बुधबाजार, मानपुर, कटरा नाज, अमरोहा गेट, मंडी चौक, संभली गेट, हैलेट रोड, बाजार गंज, टाउन हाल, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, पारकर कॉलेज रोड, कंजरी सराय, गुरहट्टी चौराहा, जेल रोड, जैन मंदिर रोड, कंपनी बाग
जोन-7- मंडी चौक, बारादरी, दीवान का बाजार, लाल बाग, तहसील स्कूल, एस. कुमार चौराहा, रेती स्ट्रीट, फैजगंज, पीरगैब, जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद,ताजपुर माफी, किसरौल, कानून गोयान, नवाबपुरा


जोन-8- बरबलान, गुलाबबाड़ी, कटघर रेलवे स्टेशन, मकबरा, लाजपतनगर, गांधी नगर, पीरजादा, ईदगाह, असालतपुरा, प्रिंस रोड, इंद्रा चौक, लंगडे की पुलिया, भूड़े का चौराहा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed