फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youths arrested for running over girl students with car: Two in critical condition... admitted in ICU

छात्राओं को कार से रौंदने वाले युवक गिरफ्तार: दो की हालत गंभीर...आईसीयू में भर्ती, एक को 500 मीटर तक घसीटा

Sat, 08 Feb 2025 05:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 05:42 PM IST
सार

मुरादाबाद के गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने 12वीं की छह छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार चला रहे युवक शगुन सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। सभी आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

विज्ञापन
Youths arrested for running over girl students with car: Two in critical condition... admitted in ICU
छात्राओं को टक्कर मारने के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी 12वीं की छह छात्राओं को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के दाैरान एक छात्रा बोनट में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई थी। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया था।

विज्ञापन


उसकी निशानदेही के बाद पुलिस ने दो और युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घायल छात्राओं को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें सिविल लाइंस के रामगंगा विहार वेवग्रीन निवासी सानवी भंडूला, मानसरोवर कॉलोनी निवासी इशिका सुनेजा, ऋषिका रस्तोगी, परी बंसल, टीडीआई सिटी निवासी पर्ल टंडन और अदिति अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी छात्राएं शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में 12वीं में पढ़ती हैं। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। छात्राएं स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर हाईस्ट्रीट जा रही थीं। गोल्डन गेट स्कूल के पास खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में कार चालक की पहचान शगुन सिंह के रूप में हुई, जो सिविल लाइंस के नवीन नगर का रहने वाला है। उसके पिता दौलत सिंह निजी कंपनी में मैनेजर हैं। कार में शगुन के साथ लक्ष्य बरेजा, उदय कौशिक, यश सिरोही और दिव्यांशु भी थे। पुलिस ने शगुन, लक्ष्य और उदय को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शगुन कार चलाना सीख रहा था। इशिका और पर्ल की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed