{"_id":"624f3f41696b4e056e024c99","slug":"young-died-in-suspecious-condition-moradabad-news-mbd424014081","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी कुछ युवकों ने फोन कर अपने साथी युवक को काली के मंदिर पर नवरात्र मेले में लगे जंपिंग झूले पर जंपिंग करने के लिए बुलाया। कुछ देर बाद युवक की पुत्री वहां गई तो उसने अपने पिता को बेसुध पाया। सूचना पर आनन-फानन परिवार वाले उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में लगी चोट के कारण होने की पुष्टि हुई है। मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस उसके चार साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना मुगलपुरा क्षेत्र के नवाबपुरा कहारों का मंदिर निवासी सुभाष कश्यप (35) पल्लेदारी का काम कर जीविका चलाते थे। बुधवार रात करीब 8:45 बजे सुभाष के फोन पर उसके साथियों का फोन आया। जिसमें उन लोगों ने उसे नवरात्र के मौैके पर काली के मंदिर पर मेले में लगे जंपिंग झूले पर जंप करने के लिए बुलाया। जहां वह दोस्तों के साथ जंपिंग झूले पर कलाबाजी कर रहा था। सुभाष के चचेरे भाई जितेंद्र कश्यप ने बताया कि कुछ देर बाद सुभाष की पुत्री नब्या मंदिर में आरती के लिए गई तो वहां उसने अपने पिता को देखा तो दो लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में पकड़ रखा था। पुत्री ने इसकी सूचना अपनी मां मेगा को दी। इसके बाद उसके साथी सुभाष को बेसुध अवस्था में छोड़ कर भाग गए। आनन-फानन परिवार वालों ने सुभाष को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार तड़के सुभाष की मौत हो गई। सुभाष की पत्नी मेगा की सूचना थाना मुगलपुरा पुलिस को दी। जिसमें उसने अपने पति के साथियों सोनू, मनीस, बैरा समेत चार लोगों पर जबरन जंपिंग झूले पर पति सुभाष को कुदाने और बुरी तरह पीट कर मारने क आारोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुभाष की मौत का कारण सिर में लगी चोट से होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सुभाष की पत्नी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा उसके चार साथियों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला साथियों के साथ जंपिंग करते समय गिरने से गंभीर चोट लगने से पाया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इस संबंध में एक वीडियो भी प्राप्त हुआ हैै। जिसमें सुभाष जंपिंग झूले में जंप करता दिखाई दे रह है।