फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   You will have to wait for one year for admission

Moradabad News: दाखिले के लिए करना होगा एक साल इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
You will have to wait for one year for admission
मुरादाबाद। स्नातक पांचवें सेमेस्टर में बैक आने वाले विद्यार्थियों को परास्नातक में दाखिले के लिए एक वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि जब विषम सेमेस्टर की परीक्षा होंगी, तभी यह विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। अलग से परीक्षा करवाने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक विषम सेमेस्टर का परिणाम जारी किया था। मुरादाबाद के पांचों अशासकीय कॉलेजों में करीब एक हजार विद्यार्थियों की पांचवें सेमेस्टर में बैक आने का अनुमान है। पांचवें सेमेस्टर के ज्यादातर विद्यार्थियों की बाॅटनी के दूसरे पेपर में ही बैक आई है। इन विद्यार्थियों को 75 में से दस से 16 अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन

छात्रा प्रियांशी त्यागी ने बताया कि मेरे बॉटनी के पहले पेपर में 75 में से 56 अंक हैं। इस बार बैक का पेपर दिया था और 16 नंबर मिले हैं। पिछली बार भी इसी पेपर में सिर्फ 14 अंक आए थे। पिछली बार बैक आने के कारण एक वर्ष इंतजार किया। अब फिर से बैक आ गई है। विश्वविद्यालय की ओर से पांचवें सेमेस्टर के बैक की अलग से परीक्षा कराने की व्यवस्था न होने की वजह से मुझे फिर एक साल का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा खुशी ने बताया कि बॉटनी के दूसरे पेपर में 75 में से 11 अंक आए हैं, जबकि पहले पेपर में 54 अंक हैं। दोनों पेपर के अंकों में भारी अंतर है। इस बैक की वजह से अब मुझे एमएससी करने के लिए एक साल इंतजार करना पड़ेगा। छात्रा शशि सैनी ने बताया कि फिजिक्स के दूसरे पेपर में 75 में से 14 अंक हैं। केमिस्ट्री के दूसरे पेपर में 75 में से 24 अंक हैं।
केमिस्ट्री के पेपर में ग्रेस मिल गया है, लेकिन फिजिक्स के पेपर में बैक आई है। ऐसे में परीक्षा के लिए छह महीने और दाखिले के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। छात्रा कंवल शर्मा ने बताया कि फिजिक्स के पहले पेपर में 75 में से 63 अंक मिले हैं, जबकि तीसरे पेपर में 75 में सिर्फ सात अंक दिए गए हैं।


वर्जन...
एनईपी के तहत व्यवस्था है कि विषम सेमेस्टर में आई बैक की परीक्षा विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के साथ ही होगी। अभी सम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। जब विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म जारी किए जाएंगे, तभी बैक वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। -डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed