{"_id":"61be349d6bcb904cc741de1b","slug":"you-cut-the-bottom-line-tell-me-how-much-you-got-city-news-mbd413119999","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुमने नीचे की लाइन कटवाई.... बताइए तुमने कितना कैसा लिया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुमने नीचे की लाइन कटवाई.... बताइए तुमने कितना कैसा लिया है
विज्ञापन
मुरादाबाद। निजी अस्पताल के सुपरवाइजर भूपेंद्र पांडे के बहनोई नितिन पांडे की शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मियों से फोन पर लंबी बहस हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नितिन ने पुलिस से कहा कि तुमने नीचे की लाइन कटवाई थी, जिन पुलिसकर्मियों ने भूपेंद्र के साथ मारपीट की। उनका भी नाम कटवा दिया। वो भी इतने ही दोषी थे। बहस के दौरान वो ये तक बोलते नजर आ रहे हैं कि बताइए तुमने पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए कितना पैसा लिया है। अगर केस में पुलिसकर्मियों के नाम शामिल नहीं करोगे, तो हम कप्तान साहब से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
बरेली के सिरौली निवासी नितिन पांडे शनिवार दोपहर भूपेंद्र पांडे के घर में बैठे हुए थे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और कुछ पुलिसकर्मियों से फोन पर बात की। इस दौरान वह एक पुलिस कर्मी से बोल रहे हैं कि तहरीर में तीनों पुलिसकर्मियों के नाम थे। वो नाम क्यों कटवा दिए। इसमें तुम्हारा क्या लालच था। तुमने पैसे लेकर नाम कटवाए हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर तुम भी मौजूद थे।
परिजनों की ओर से जो तहरीर दी गई थी। उसी पर केस दर्ज किया गया है। अगर परिवार वालों को कोई शिकायत है तो उसकी भी जांच करा ली जाएगी।
बबलू कुमार, एसएसपी