फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Yogi government wants to free the state from goons: Dr. Mahendra

प्रदेश को गुंडा मुक्त करना चाहती है योगी सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Yogi government wants to free the state from goons: Dr. Mahendra
मुरादाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में जो काम सत्तर सालों में न हो पाए योगी सरकार ने वह काम चार साल में कर दिखाए। योगी सरकार प्रदेश को गुंडा मुक्त बनाना चाहती है। सरकार ने आय से अधिक अर्जित एक हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। देश में योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि योगी सरकार ने चार साल में जितना विकास कार्य किए, उतना सत्तर सालों में नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने विकास के करीब 46 योजनाओं में देश में प्रथम या उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। जल्द ही मध्य गंगा नहर परियोजना को पूरा किया जाएगा। चार साल में कोई दंगा नहीं हुआ। तिलहन और दलहन की फसल के लिए भी एमएसपी जारी किया गया। प्रदेश सरकार के प्रयास का नतीजा है कि अब गंगा में डाल्फिन दिखने लगी है। सरकार प्रदेश को गुंडा मुक्त करना चाहती है। इस दिशा में सरकार काम भी कर रही है। एक हजार से अधिक संपत्ति जब्त की जा चुकी है। सत्तर साल में यूपी में 12 मेडिकल कालेज थे। चार साल में सरकार ने 35 मेडिकल कालेज कर दिए। कुछ में तो पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इससे पहले प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने पंचायत परिसर में फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। एक-एक स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला प्रभारी वाईपी सिंह, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ आनंद वर्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे बूथ मजबूत, पन्ना प्रमुख चुनाव को तैयार
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव के सवाल पर डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे बूथ मजबूत हैं। चुनाव को लेकर पन्ना प्रमुख तैयार हैं। 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने एक निजी चैनल के सर्वे का भी हवाला दिया।
मीडिया कर्मियों पर हमला दुर्भाग्य पूर्ण
मुरादाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता में हंगामा, नोकझोंक और मारपीट के मामले में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मीडिया कर्मियों पर हमला दुर्भाग्य पूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मीडिया कर्मी हमारे परिवार जैसे हैं।
लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र, सौंपी आवास की चाबी
मुरादाबाद। प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने पंचायत भवन, प्रदर्शनी और दिल्ली रोड आयोजित कार्यक्रमों में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। साथ ही आवासों की चाबी भी सौंपी। प्रदर्शनी में 11 मछुआरों को साइकिल, आइस बाक्स दिए। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में 25 महिलाओं को आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलों का वितरण किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को एवं किशोरियों को पोषण पोटली का वितरण किया।
पूछा नाम क्या है, कितनी जमीन है
मुरादाबाद। जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी में किसानों को ट्रैक्टरों की चाबी सौंपी। इस दौरान मंत्री ने लाभार्थी से मंत्री ने पूछा नाम क्या है, कितनी जमीन है, कहीं कोई पैसा तो नहीं देना पड़ा। प्रदर्शनी में जसवीर सिंह, तनवीर सिंह, अकबर अली, सूरजपाल समेत सात लाभार्थियों को कृषि विभाग की कस्टम हायरिंग योजना के तहत अनुदानित ट्रैक्टरों की चाबी भेंट की।

तीन करोड़ कोविड जांच करने वाला यूपी देश का पहला राज्य
मुरादाबाद। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जितना कामहुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ। लेवल वन, टू और थ्री के कुल 771 कोविड अस्पताल क्रियाशील किए गए। सरकारी और निजी क्षेत्र में 234 टेस्टिंग लैब, स्थापित की गईं। सर्वाधिक 1.75 लाख कोविड बेड उपलब्ध कराकर यूपी देश में सबसे आगे रहा। तीन करोड़ कोविड जांच करने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed