फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman raped on pretext of marriage did not marry even after having three children

Moradabad: तीन बच्चों के बाद भी नहीं की शादी, 10 साल तक किया दुष्कर्म; अब पीड़िता मांग रही इंसाफ

Mon, 10 Jul 2023 09:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 09:47 PM IST
सार

10 साल तक आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने तीन बच्चे होने के बाद भी शादी नहीं की। अब सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Woman raped on pretext of marriage did not marry even after having three children
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि तीन बच्चे होने के बाद भी आरोपी ने अब तक उससे शादी नहीं की है। पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़िता को शादी के बाद पति ने छोड़ा
पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस में हरथला पुरानी चौकी के पास रहने वाले मनोज कुमार उर्फ टीटू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी से उसके प्रेम संबंध थे। 2013 में परिवार वालों ने उसकी शादी पाकबड़ा में एक युवक के साथ कर दी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मनोज उसकी ससुराल पहुंच गया था। ससुरालियों ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया था। 
विज्ञापन


शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म
इसके बाद आरोपी लगातार उसके संपर्क में रहा और शादी करने का भरोसा दिया। आरोपी ने उसे शादी करने झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पति से उसका रिश्ता भी खत्म करा दिया। 2014 में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद 2016 में दूसरी बच्ची को जन्म दिया। 2019 में तीसरे बच्चे को जन्म दिया। तीन बच्चे होने के बाद भी आरोपी ने महिला से शादी नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की देता था धमकी
पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2022 में शादी के लिए कहने पर आरोपी ने धमकी दी कि अब शादी के लिए कहा तो बच्चों की हत्या कर दूंगा और लाश का भी पता नहीं लगने दूंगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के ओदश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed