फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman die to corona, 102 find new positive

कोरोना से महिला की मौत, 102 पॉजिटिव केस मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
woman die to corona, 102 find new positive
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को सात अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। वहीं जिले में 113 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एक बैंक के लोन शाखा के मैनेजर का परिवार, निर्यातक की पत्नी और एक दंपती शामिल हैं। वहीं बुद्धि विहार में एक परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र की 70 वर्षीय महिला बुखार-खांसी होने पर परिजनों ने उन्हें विवेकानंद हास्पिटल में भर्ती कराया था। संक्रमित होने पर सात अप्रैल को महिला को टीएमयू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत डाक्टरों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दूसरे दिन भी पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सौ के पार रहा। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 102 संक्रमित मरीज मिले। इन संक्रमितों में एक बैंक के लोन शाखा के मैनेजर का परिवार शामिल है। इस परिवार में मैनेजर की पत्नी और आठ साल के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुद्धि विहार में सात पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

इसमें एक परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा निर्यातक की पत्नी, दो परिवारों के चार लोग, गर्भवती महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आदर्श कालोनी, खुशहालपुर, टीडीआई सिटी, गायत्री नगर, एकता कालोनी, प्रकाश नगर, हाईडिल कालोनी, चौक बाजार, मूंढापांडे, अगवानपुर, लाल मस्जिद, रामगंगा विहार, मंडी बांस में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 12599 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 594 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed