Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   witness reached in case of azajm

Moradabad News: आजम खां के खिलाफ अवमानना के मामले में एक और गवाह ने दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
witness reached in case of azajm
मुरादाबाद। पूर्व मंत्री और रामपुर के पूर्व विधायक आजम खां के खिलाफ चल रहे अदालत के आदेश की अवमानना के मामले में सोमवार को एक और गवाह ने अपने बयान अंकित कराए। मुकदमे में अब तक सात गवाह हाजिर हो चुके हैं ।जिन्होंने आजम खां के खिलाफ अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

29 जनवरी 2008 में छजलैट थाने के सामने वाहन चेकिंग के दौरान हुए पुलिस ने पूर्व मंत्री आजम खां की गाड़ी रुकवा ली थी। इस दौरान गाड़ी की चेकिंग की गई थी। इस मामले में आजम खां उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत कई अन्य सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कई बार आजम खां को समन जारी होने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। जिस पर उनके खिलाफ थाना छजलैट में अदालत की अवमानना का मुकदमा वर्ष 2020 में दर्ज कर दिया गया था।उक्त मुकदमें की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि सोमवार को पारुल सिंह नामक कांस्टेबल ने अदालत में आकर अपने ब्यान अंकित कराए हैं। पारुल सिंह के बयानों के साथ ही अब तक मुकदमे में कुल मिलाकर सात गवाह पेश हो चुके हैं जिन्होंने आजम खां के खिलाफ अदालत में ब्यान दिए हैं।अदालत ने अग्रिम कार्यवाही एवं शेष साक्ष्य के लिए 11 जनवरी लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed