फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Warning to CNDS project manager

Moradabad News: करूला नाला निर्माण में देरी पर सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक को चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Warning to CNDS project manager
मुरादाबाद। जल निगम की सीएनडीएस संस्था द्वारा यहां करूला नाले का निर्माण काफी धीमी गति से किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल के निरीक्षण में लापरवाही उजागर हुई है। मुख्य अभियंता की निरीक्षण रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने संबंधित कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक सुबोध कुमार को चेतावनी पत्र जारी किया है। जिसमें 20 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर परियोजना प्रबंधक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ विभागीय कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारियों को संस्तुति रिपोर्ट भेजने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत करूला नाले के निर्माण का काम किया जा रहा है। 25.500 किमी लंबे इस नाले में करीब 23 किमी नाला कच्चा अथवा क्षतिग्रस्त है। जिसकी मरम्मत का काम सीएनडीएस ने पूरा कर लिया गया है। ढाई किमी पक्के नाले का निर्माण किया जाना है। संस्था को यह कार्य 31 मई तक पूर्ण करना था, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सकी। इस पर संस्था को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इस पर संस्था की ओर से 31 मई तक काम पूर्ण कर लेने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस अवधि में भी काम पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एके मित्तल ने गत दिवस जब कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया तो वहां पक्के नाले के निर्माण का काम अधूरा पाया था। वहां काम चलता मिला, लेकिन श्रमिकों की संख्या कम मिली। इससे जून के अंत तक समाप्त होने की उम्मीद कम दिखाई दी। मुख्य अभियंता ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी। साथ ही संबंधित संस्था द्वारा बरसात से पहले काम समाप्त करने की उम्मीद कम जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed