फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wait for the money, will call again, Vaidik said father, I am going to Delhi.

Moradabad News: रकम का इंतजार कर लो, दोबारा फोन करेंगे, वैदिक बोला पापा मैं दिल्ली जा रहा हूं

Sun, 06 Aug 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 06 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Wait for the money, will call again, Vaidik said father, I am going to Delhi.
मुरादाबाद। शहर की पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार से शनिवार शाम मासूम वैदिक को अगवा करने वाले बदमाशों ने उसके पिता नवनीत गुप्ता को फोन किया। कॉल रिसीव होते ही सामने से धमकाते हुए लहजे में एक व्यक्ति बोला वैदिक को हमने अगवा कर लिया है। अगर पुलिस को सूचना दी तो बेटे से हाथ धो बैठोगे।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से ट्रैफिक की आवाज भी आ रही थी। आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए वैदिक से भी बात कराई। बच्चे ने लड़खड़ाते हुए शब्दों में कहा कि पापा मैं दिल्ली जा रहा हूं। इसके बाद आरोपी ने बच्चे से मोबाइल छीन लिया और कहा कि सुबह तक का समय दे रहे हैं रकम का इंतजाम कर लो। करीब 40 सेकेंड की बातचीत करने के बाद कॉल काट दी। इसके बाद पिता फूट फूट कर रोने लगे। पुलिस कर्मी और आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें संभाला। पुलिस कर्मियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह चिंता करें बच्चे को ढूंढ लिया जाएगा। इसी बीच पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिरौती की कॉल आने के बाद फिर और एक्टिव हो गई। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में जुट गई। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों और हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

एसओजी और सर्विलांस टीम फिरौती मांगने में इस्तेमाल किए गए नंबर को ट्रेस करने में जुटी है। उसके बाद से नंबर बंद है। पुलिस टीम ने पिता को अपने साथ ले लिया और जो भी कॉलें आ रही हैं। सभी को हैंड फ्री करने के बाद सुना जा रहा है। अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed