फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   voting on block chairman no confidence motion

मूढ़ापांडे ब्लाक प्रमुख के भविष्य पर मतदान, घोषित नहीं हुआ परिणाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
voting on block chairman no confidence motion
क्षेत्र पंचायत मूढापांडे के बाहर खडे समर्थक। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मूढ़ापांडे ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बुधवार को मतदान हो गया। ब्लाक मुख्यालय पर एसडीएम सदर की अध्यक्षता में बुलाई बैठक में 98 बीडीसी सदस्यों में से 81 ने भाग लिया। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में परिणाम घोषित नहीं किया गया। पुलिस ने फर्जी मतदान करने पहुंचे दो लोगों को गिरफ्तार किया। देर शाम एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पकड़े गए आरोपी कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक ने भेजा है। दूसरी ओर ललित कौशिक ने कहा कि मेरी शिकायत पर प्रशासन ने दोनों को पकड़ा है।
विज्ञापन

बुधवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में 11 बजे ब्लाक मुख्यालय दलपतपुर स्थित सभागार में एसडीएम सदर हिमांशु वर्मा की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की सहमति बनने पर मतदान कराया गया। इस दौरान बीडीसी मेंबर नरेश का फर्जी वोट डालने पहुंचे गजेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी होली का मैदान थाना कटघर और अनीस का फर्जी वोट डालने पहुंचे जमशेद पुत्र बुंदू निवासी खानपुर लक्खी थाना मूढापांडे को जांच के दौरान एडीओ पंचायत ने पकड़ लिया। इसकी सूचना एसडीएम सदर को दी। एसडीएम सदर ने आरोपी जमशेद व गजेंद्र को पुलिस को सौंप दिया गया। मूढ़ापांडेय पुलिस ने दोनों को धोखाधड़ी व कूटरिचत तरीके से अभिलेखों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यह है मामला
गत 12 मार्च को क्षेत्र पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह की अगुवाई में 70 सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर सभी के हस्ताक्षर समेत ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस डीएम को दिया था। डीएम ने 18 मार्च को आदेश जारी करते हुए उपजिलाधिकारी सदर को कार्रवाई संपन्न कराने के निर्देश देते हुए नौ अप्रैल 2020 की तिथि कार्यवाही व चर्चा के लिए नियत की थी। बाद में कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन के चलते यह तिथि अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई थी। 12 जून को डीएम राकेश कुमार सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व कार्यवाही के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-1
मूढ़ापांडे ब्लाक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर डीएम के आदेश पर बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। 81 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में अपने अंतरिम आदेश में प्रक्रिया के परिणाम के प्रभावी होने पर रोक लगाई है, लिहाजा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। हाईकोर्ट का इस मामले में जो आदेश होगा उसके तहत ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हिमांशु वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर
आरोपियों का वीडियो वायरल, ललित पर भेजने का आरोप
मुरादाबाद। मूढ़ापांडे ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ पेश किए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार हुए मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने का प्रयास करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी गजेंद्र व जमशेद का देर शाम एक वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अभिरक्षा में मौजूद दोनों ने आरोप लगाया कि उन्हें ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक ने अनीस और नरेश के फर्जी प्रपत्र देकर वोट डालने के लिए भेजा था।

अविश्वास प्रस्ताव पर मैं असहमत था। मैंने डीएम के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसीलिए मैंने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। विरोधी खेमे के लोगों के पास आधे से कम बीडीसी थे। इस लिए उन लोगों ने फर्जी वोटिंग का सहारा लिया। मेरे द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद दो लोगों को प्रशासन ने फर्जी वोट डालने के प्रयास में पकड़ा है। मैं अभी भी ब्लाक प्रमुख हूं। वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप निराधार व असत्य हैं। मेरा स्वयं का वोट है। मुझे वोट डालने से कोई रोक नहीं सकता था, लेकिन जब मैं स्वयं का वोट डालने नहीं गया तो मैं किसी को फर्जी वोट डालने के लिए क्यों भेजता। प्रशासन को इस पर जांच बैठानी चाहिए।
ललित कौशिक, ब्लाक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed