फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   visibility less than 10 meter in moradabad due to fog

कोहरे ने घटाई दृश्यता, 10 मीटर का भी नहीं दिखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
visibility less than 10 meter in moradabad due to fog
दिल्ली रोड पर रात्रि 8 बजे छाया कोहरा। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से जिंदगी कांप रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन फरवरी तक गलन और शीतलहर परेशान करेगी। शुक्रवार को जहां सुबह में कोहरा परेशान करता रहा। वहीं शाम चार बजे से हल्का कोहरा छाने लगा था। रात आठ बजे ही इतना घना कोहरा आ गया कि दृश्यता घटकर दस मीटर से भी कम रह गई। वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि 30 और 31 में दिन में हल्की धूप खिल सकती है, लेकिन रात में घना कोहरा छा सकता है। मुरादाबाद और इसके आस-पास के क्षेत्रों में पाला पड़ने की भी आशंका है। इसमें दोपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे अधिक खतरा होता है। इसलिए उन्हें घर से निकलते समय ग्लब्स, मफलर और पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहनने चाहिए। पाला गिरने से आलू, टमाटर आदि में झुलसा रोग लगने की आशंका रहती है। किसानों को रात के समय खेतों में हल्का पानी दे देना चाहिए। पाले से फसलों को बचाने के लिए सिंचाईं सबसे बढ़िया उपाय है।
विज्ञापन

अचानक देर शात आया घना कोहरा
शुक्रवार को सुबह के समय वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। धीरे-धीरे कोहरा तो छंट गया, लेकिन गलन कम नहीं हुई। दोपहर करीब तीन बजे के लगभग हल्की धूप खिली, लेकिन उसकी तपिश भी राहत नहीं दे सकी। दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाने के अलावा घरों में हीटर और ब्लोअर चलाकर राहत पाने की कोशिश की जा रही है। शाम होते-होते वातावरण में फिर से घना कोहरा छा गया। अचानक देर शाम आठ बजे कोहरे ने सड़कों पर दृश्यता न्यूनतम कर दी। दस मीटर से कम का भी मुश्किल से दिख रहा था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी थी जो शाम को 81 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed