{"_id":"5c7c5037bdec224b6317c84b","slug":"villagers-angry-over-eating-meat-near-religious-site-refuse-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के पास मांसाहार करने से नाराज ग्रामीणों का हंगामा, जलाभिषेक से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के पास मांसाहार करने से नाराज ग्रामीणों का हंगामा, जलाभिषेक से इंकार
Mon, 04 Mar 2019 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
भगतपुर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को धार्मिक स्थल के पास दो युवकों के मांसाहार करने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया। देर रात को कई गांवों के लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे और जल चढ़ाने से इंकार करने लगे।
विज्ञापन
उनका कहना था कि परिसर के पास ही मांसाहार से स्थान अपवित्र हो गया है। गांव में तनाव बढ़ता देख स्थानीय पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी है। देर तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हंगामे को शांत करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि चांदपुर गांव के पास ही धार्मिक स्थान पर महाशिवरात्रि के पर्व की वजह से डीजे लगवाया गया था। डीजे चलाने वाले युवक समुदाय विशेष के हैं। शनिवार देर शाम को उनको भूख लगी तो मांसाहार करने लगे। यह देख कुछ लोगों ने विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया है कि युवकों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद दोबारा कुछ ग्रामीण वहां पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उनको भी समझाकर शांत किया जा रहा है ताकि जलाभिषेक किया जा सके।