फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villager dealing with children's dispute dies in suspicious circumstances

बच्चों का विवाद निपटा रहे ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villager dealing with children's dispute dies in suspicious circumstances
कोतवाली क्षेत्र के थांवला गांव में बुधवार दोपहर बच्चों का विवाद निपटा रहे एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हो गई। उसके एक रिश्तेदार ने मौत का कारण संदिग्ध बताकर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद सीओ और कोतवाल ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थांवला गांव के मोहल्ला कुरैशियान में मस्जिद वाले चौक के सामने एक ही परिवार के तीन भाइयों के मकान हैं। थांवला निवासी जमील अहमद (45) के एक बेेटे फरीद का परिवार के ही एक युवक से विवाद हो गया। जमील अहमद दोनों को समझाकर विवाद को निपटाने लगे। तभी अचानक जमील लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जमील की बेटी फैबी ने कुंदरकी नगर निवासी अपने मामा आसिफ और मौसा शफाअत हुसैन को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के अनुसार, जमील के साढ़ू शफाअत हुसैन ने पुलिस को फोन करके बताया कि थांवला निवासी उनके रिश्तेदार को विरोधियों ने लाठियों से हमला कर मार दिया है। इस सूचना पर बिलारी सीओ और कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ थांवला गांव में जमील के घर पहुंचे थे। हालांकि मृतक के परिवार के लोग और थांवला के अन्य जिम्मेदार लोग पुलिस से अनुरोध करने लगे कि जमील की मौत स्वाभाविक है और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने जमील के रिश्तेदारों का विरोध देखते हुए शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस घटना को लेकर कोई भी तहरीर अभी तक कोतवाली में नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल जीडी में मामला दर्ज किया गया है। जमील की पत्नी सलमा की साल भर पहले मौत हो चुकी है। जमील के पांच बच्चों में दो बेटियां मुस्कान और फैबी तथा तीन बेटे अदीब, फरीद और आरिश हैं। जमील फल बेचते थे और मजदूरी भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed