फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vehicle collides with e-rickshaw, driver dies

Moradabad News: वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with e-rickshaw, driver dies
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर करनपुर गांव के पास रविवार रात किसी वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा चालक रिजवान (30) की मौत हो गई। चालक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नियामतपुर इकरोटिया निवासी रिजवान रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह दलपतपुर से सवारियां लेकर करनपुर गया था। वहां सवारी उतारने के बाद वह ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। वह करनपुर गांव के पास पहुचा था। इस दौरान किसी वाहन ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में रिजवान घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस घायल को करनपुर के निजी अस्पताल भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर रिजवान को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर रिजवान परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। रिजवान के बड़े भाई अमीर अहमद ने बताया कि रिजवान के परिवार में पत्नी गुलशन, दस साल का बेटा जीशान, रेहान, बेटियां सायबा और अदीशा हैं। मूंढापांडे के एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed