फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   VCM Trust has started a chilled water station at the District Hospital.

Moradabad News: जिला अस्पताल वीसीएम ट्रस्ट ने शुरू की शीतल जलशाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
VCM Trust has started a chilled water station at the District Hospital.
मुरादाबाद। जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर के बाहर अब मरीजों और तीमारदारों को ठंडा और शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। वीसीएम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से यहां शीतल जलशाला का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। विधु चतुर्वेदी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आशी शर्मा की स्मृति में स्थापित की गई है। जलशाला का लोकार्पण जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए पेयजल की सुविधा बेहद जरूरी है। जल सेवा को सबसे बड़ा साधन बताते हुए उन्होंने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में आने वाले लोगों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि शीतल जलशाला की स्थापना का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके साथ मौजूद तीमारदारों को आसानी से पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, एसआईसी डॉ. प्रदीप वाष्णेय, केसीएम एजुकेशनल सोसायटी के प्रबंधक साहू सलिल कोठीवाल, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आरसी अग्रवाल, डॉ. सुधीर मिड्ढा, संजीव जैन, राजीव जैन, संदीप जैन, अजय गोयल आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया। ट्रस्ट की ओर से वाचस्पति मिश्रा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed