{"_id":"69791c62d37675996a03bab0","slug":"van-driver-islamuddin-died-during-treatment-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105964-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वैन चालक इस्लामुद्दीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वैन चालक इस्लामुद्दीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Wed, 28 Jan 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार की रात कुंदरकी थाना क्षेत्र में इमरतपुर सिरसी-ढकिया जुम्मा संपर्क मार्ग पर हुए भीषण हादसे में गंभीर घायल वैन चालक इस्लामुद्दीन (26) ने दम तोड़ दिया। याद रहे कि मिक्सर मशीन से जुड़े ट्रैक्टर और मारुति वैन की सीधी भिड़ंत हुई थी। जिसमें चालक इस्लामुद्दीन और उसके पांच दोस्त के अलावा ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ हुए थे। सड़क हादसे के वक्त चालक इस्लामुद्दीन अपने दोस्तों के साथ कुंदरकी को को जा रहे थे। तीन दिन से इस्लामुद्दीन का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा रहा। सोमवार को जब उसका शव ग्राम ढकिया जुम्मा में घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सगे सम्बंधी और रिश्तेदार गम से बेहाल परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं मृतक चालक की पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी लेकिन आकस्मिक हादसे ने पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया है और हर ग्रामीण गमजदा नजर आया।
सड़क हादसे में घायल इकलौता बेटे ने तोड़ा दम
मैनाठेर। 14 दिन पहले डींगरपुर-पाकबाड़ा रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में घायल गुलाम गौस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम ललवारा निवासी गुलाम गौस (22) पुत्र भूरा हुसैन बीती 12 जनवरी को कुंदरकी से घर लौट रहा था। इसी दौरान डींगरपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पहले उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में हालत नाजुक होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। बताते है कि दिल्ली में इलाज के दौरान 14 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद गुलाम गौस ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह शव गांव लाया गया जहां गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों के अनुसार गुलाम गौस अपने परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था और भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। घर की जिम्मेदारियों में वह अहम भूमिका निभा रहा था। बेटे गुलाम गौस का शव देखकर मां सायरून बेसुध हो गईं। परिजनों ने बताया कि दो महीने बाद बड़ी बहन की शादी होनी थी जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा था। अब हादसे ने परिवार में खुशियों का ग्रहण लगा दिया है।
फोटो संख्या 21 भेजा गया है,