{"_id":"601f01cb8ebc3e4a8b6d7227","slug":"valentine-weel-start-in-corona-gift-massaging-to-safe-with-virus-city-news-mbd378706629","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन वीक : प्यार के बाजार पर कोरोना का असर, कार्ड में मास्क, गुलाब में सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन वीक : प्यार के बाजार पर कोरोना का असर, कार्ड में मास्क, गुलाब में सैनिटाइजर
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक के लिए आए कार्ड में मास्क लगाकर भी दिए जा रहे हैं
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार के बाजार पर कोरोना का असर, कार्ड में मास्क, गुलाब में सैनिटाइजर
क्रासर...
इस बार प्यार के इजहार के साथ सेहत का ध्यान रखने का संदेश भी देंगे उपहार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कोरोना के कारण नुकसान झेल चुके बाजार में मुनाफा कमाने के लिए बाजार ने कोरोना का ही सहारा लिया है। वैलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़ों की जेब हल्की करने वाले बाजार में इस बार कंपनियों ने जो उपहार उतारे में वो प्यार के इजहार के साथ ही सेहत और सुरक्षा का भी संदेश देने वाले हैं। वैलेंटाइन के लिए आए ग्रीटिंग कार्ड्स में मास्क लगे हुए हैं जो परफ्यूम रोज बोतल में परफ्यूम के साथ ही सैनिटाइजर भी रखा गया है।
पिछले करीब 10 माह से दुनिया कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ रही है। बाजार इस संक्रमण के कारण काफी प्रभावित रहा। लॉकडाउन में अधिकांश त्योहार निकल गए। जिन त्योहारों को इस बार मनाया गया उसमें भी बाजार ने ध्यान रखा कि कोरोना से लड़ने के लिए उपयोगी मास्क और सैनिटाइजर के सहारे कैश करने की पूरी कोशिश की। रविवार से शुरू हो रहे वेलेंटाइन वीक के लिए बाजार तैयार है। गिफ्ट गैलरी, फूल विक्रेता, रेस्टोरेंट संचालक सभी इस सप्ताह को कैश करने की तैयारी में हैं। इस बार उपहार भी ऐसे रखे गए हैं जो कोरोना से बचने का संदेश देने वाले हों। बाजार को उम्मीद है कि इस बार वैलेंटाइन वीक के साथ ही अगले एक सप्ताह चलने वाला एंटी वैलेंटाइन वीक कोरोना के कारण हुए नुकसान को पूरा करेगा।
कोरोना संक्रमण को अगले माह एक वर्ष पूरा हो जाएगा। कोई भी वर्ग इससे अछूता नहीं है। इसलिए वेलेंटाइन सेलिब्रेशन को भी जागरूकता की तर्ज पर मनाया जाएगा। संक्रमण से बचने के लिए जरूरी मास्क के महत्व को बताने के लिए ग्रीटिंग कार्ड में मास्क लगा हुआ है। साथ ही उस पर छपी पिक्चर में भी प्रेमी जोड़े को मास्क पहने दर्शाया गया है। इसके अलावा प्रेमी जोड़ों के लिए कपल्स फिगर, बोतल के अंदर कपल की फोटो, मैजिक मिरर फोटो फ्रेम व अन्य उपहार भी हैं।
विज्ञापन
अवनीश सिंह, गिफ्ट गैलरी के संचालक
बैंगलोर और पुणे से गुलाब मंगवाए हैं। इन गुलाबों में खुशबू नहीं, चमक बहुत होती है। इसकी चमक एक सप्ताह तक बरकरार रहती है। इसमें पीला, सफेद और गुलाबी, मैरून गुलाब हैं। कोरोना संक्रमण से ग्राहकों को बचाने के लिए फूलों को भी सैनिटाइज कर रहे हैं। गुलाब की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति पीस और बुके तीन सौ से पांच सौ रुपये तक के हैं। कोरोना संक्रमण से प्रभावित बाजार को रोज डे और वेलेंटाइन डे से उम्मीद है।
पलाश सरदार, फूल विक्रेता
किसान आंदोलन की वजह से बॉर्डर सील होने के कारण दिल्ली और मुंबई से नई वैराइटी नहीं आ पाई है। हम चांदी के गुलाब मंगवा रहे हैं। इसमें पिंक और रेड दोनों ही रंग हैं। यह उपहार में देने के हिसाब से है। इसके अलावा प्रपोज कार्ड भी है। रविवार तक दिल्ली से यह सामान आ जाएगा।
नीरज अग्रवाल, सराफा व्यापारी
प्यार का खुमार उतारने को बनेगा एंटी वेलेंटाइन वीक
यूं तो सात फरवरी से 14 फरवरी तक हर बार वेलेंटाइन वीक मनाया ही जाता है। लेकिन अगर आपको अपने साथी से शिकायत है तो ठीक अगले दिन से आप एंटी वेलेंटाइन वीक भी मना सकते हैं। 15 फरवरी को स्लैप डे से शुरू होने वाला ये सप्ताह, 16 फरवरी को किक डे, 17 फरवरी को परफ्यूम डे, 18 फरवरी को फ्लर्टिंग डे, 19 फरवरी को कन्फेशन डे, 20 फरवरी को मिसिंग डे और 21 फरवरी को ब्रेकअप डे के साथ खत्म होगा।