{"_id":"66342a24cbfb4a9dbe0e7a54","slug":"ushered-in-after-depositing-lakhs-of-rupees-of-the-committee-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-393305-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कमेटी के लाखों रुपये जमा कराके हड़पे, महिला समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कमेटी के लाखों रुपये जमा कराके हड़पे, महिला समेत दो पर केस
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में कमेटी में लाखों रुपये जमा कराकर एक महिला और उसका सहयोगी फरार हो गए। इस मामले में मझोला थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मझोला के बुद्धि विहार निवासी संजीव कुमार, उनकी बहन रिंकी सिंह, प्रीत विहार काॅलोनी निवासी संजय कुमार, सरोज पत्नी रिंकू सागर और बुद्धि विहार निवासी तपस्या पत्नी प्रमोद कुमार ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि बुद्धि विहार सेक्टर दो में रहने वाली कनिका उर्फ श्रुति माला आर्य ने कमेटी का संचालन रही थी। वह कनिका फैशन पॉइंट बुटिक एंड कास्मेटिक नाम से बुद्धि विहार दुकान चलाती थी। उसका सहयोगी मूंढापाडे के बूजपुर निवासी विकास यादव कमेटी में शामिल है। दोनों कमेटी के रुपये अपने पास रखते हैं। सभी सदस्यों ने तीन लाख रुपये की 15 माह की कमेटी डाली थी। कमेटी का समय पूरा होने के बाद जब कनिका और विकास से अपने पैसे मांगे तो दोनों टालमटोल करने लगे। कुछ ही दिन में कमेटी की रकम लौटने की बात कहने लगे थे। इसी बीच 24 दिसंबर 2023 को महिला दुकान बंद करके चली गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला कनिका उर्फ श्रुति माला आर्य और विकास यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।