फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Urmu protest today on employees' issues

Moradabad News: कर्मचारियों के मुद्दों पर उरमू का धरना प्रदर्शन आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Urmu protest today on employees' issues
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन पुरानी पेंशन समेत कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी। संगठन के महामंत्री बीसी शर्मा बतौर मुख्य वक्ता धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। उनकी अगुवाई में डीआरएम कार्यालय परिसर में रेल कर्मचारी जुटेंगे। संगठन इस मामले में रेल प्रशासन को पत्र लिख चुका है।
विज्ञापन

उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह का कहना है कि रेल कर्मचारियों को भारतीय सैनिकों की तरह ओपीएस का लाभ दिया जाए। इंजीनियरिंग विभाग में कर्मचारियों को रक्षक डिवाइस दी जाए। इंजीनियरिंग विभाग के सेंक्शन स्ट्रेंथ के 10 प्रतिशत कर्मचारियों को हर वर्ष दूसरे विभागों में समायोजित किया जाए। रनिंग कर्मचारियों का माइलेज रेट बढ़ाया जाए। जनवरी 2024 से एरियर का भुगतान किया जाए। रनिंग कर्मचारियों को तय अवधि का आराम दिया जाए। सीनियर ड्राइवर, सहायक ड्राइवर, शंटर को जोखिम भत्ता दिया जाए। सीनियर गुड्स गार्ड ग्रेड पे 4200 के पद पर 413 एवं शेष बचे गार्ड गुड्स गार्ड ग्रेड पे 2800 के पदों पर होने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसएनटी विभाग में रोड साइड का रोस्टर बनाया जाए। टीआरडी विभाग में ब्रेकडाउन भत्ते का भुगतान किया जाए। पदोन्नति कोटा के तहत मंडल में सहायक ड्राइवरों के 379 पदों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। रेल कर्मचारियों (रोजा एवं शाहजहांपुर) को 20 प्रतिशत एचआरए एरियर सहित दिया जाए। सभी विभागों में लंबित पदोन्नति जल्द दी जाए। रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार ही चेकिंग स्टाफ से सीमित संख्या में कोच चेक कराए जाएं। ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों का आठ घंटे का ड्यूटी रोस्टर बनाया जाए। कैरिज वैगन विभाग में कर्मचारियों का प्रमोशन पर किया जाने वाला ट्रांसफर रोका जाए, रिस्क अलाउंस दिया जाए, अप्रेंटिस की नई ट्रेनिंग पॉलिसी को जनवरी 2024 से प्रभावी माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed