फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over death of patient in district hospital

जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of patient in district hospital
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर एक मरीज की मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के खालसा निवासी रमेश कुमार (70) को बुधवार सुबह परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रमेश के बेटे हरकेश ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके पिता को सांस लेने में दिक्कत होनी लगी। परिजनों ने इमरजेंसी कक्ष में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ से ऑक्सीजन लगवाने की गुहार लगाई, मगर ऑक्सीजन नहीं लगाई। वह डॉक्टरों को भी बुलाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन डॉक्टर भी मरीज को देखने नहीं आए। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई है। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हो गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे मरीज भर्ती कराया गया था। मरीज की हालत गंभीर थी। उल्टी दस्त हो रहे थे और सांस फुल रही थी, लेकिन ऑक्सीजन लेवल थी। मरीज की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन परिजन मरीज को ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed