फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Verbal war broke out among SP leaders over Rampur victory, ST Hasan said- Azam is my idol

UP: रामपुर की जीत पर सपाइयों में छिड़ी जुबानी जंग, एसटी हसन बोले- आजम मेरे आदर्श.. पर टिकट भी कटवा दिया

Sat, 08 Jun 2024 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:32 AM IST
सार

रामपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर सपा के अंदर खींचतान मच गई है। चुनाव जीतने के बाद यह जंग और तेज हो गई है। सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा, मुरादाबाद सीट से जीतने वाली रुचिवीरा के बाद अब प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा ने भी मोहिब्बुल्लाह नदवी के खिलाफ टिप्पणी की है। इससे पार्टी के अंदर सियासत गर्म है। 

विज्ञापन
UP: Verbal war broke out among SP leaders over Rampur victory, ST Hasan said- Azam is my idol
रामपुर में आजम खां पर बयान के बाद पार्टी के अंदर घमासान - फोटो : संवाद

विस्तार

पहले रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के चयन के लिए खींचतान। अब सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी की जीत पर सपाई खेमे में जुबानी जंग छिड़ गई है। सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा, रुचिवीरा के बाद अब प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा ने भी मोहिब्बुल्लाह के खिलाफ टिप्पणी की है।

विज्ञापन


सपा नेताओं की जुबानी जंग के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के चयन को लेकर रामपुर और मुरादाबाद सीट सुर्खियों मेंं रही। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


साथ ही मुरादाबाद सीट से रुचिवीरा को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने रामपुर से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद आजम ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अखिलेश आजम की रजामंदी के बिना मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी को रामपुर से उम्मीदवार घोषित कर दिया। हालांकि मुरादाबाद सीट से नामांकन के बाद भी डॉ. एसटी हसन का टिकट काटकर आजम की पसंद रुचिवीरा को प्रत्याशी बनाया गया था।

मोहिब्बुल्लाह नदवी रामपुर तो रुचिवीरा मुरादाबाद से चुनाव जीत चुकीं हैं। इसके बाद से सपाइयों में जुबानी जंग छिड़ गई। सपा के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा ने कहा कि आजम खां पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव हैं।

पार्टी के नाम पर ही मौलाना मोहिबुल्लाह रामपुर से चुनाव जीते हैं। आजम खां पर टिप्पणी करने की उनकी हैसियत नहीं है। आजम खां के खिलाफ एक भी अपशब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले चुनाव जीतने के बाद आजम खां से मुलाकात के सवाल पर मौलाना मोहिब्बुल्लाह ने कहा था कि जेल मत कहिए सुधार गृह कहिए।

मैं उनके लिए दुआ करुंगा। इसके जवाब में आजम की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने कहा था कि मोहिब्बुल्लाह को जेल जाने का काफी अनुभव है। वहीं रुचिवीरा ने मौलाना मोहिब्बुल्लाह को राजनीति में अपरिपक्व बताया था।

आजम मुश्किल दौर से गुजर रहे : डॉ. एसटी हसन

डॉ. एसटी हसन ने कहा कि आजम खां उनके आइडियल हैं। हमने आजम खां से बहुत कुछ सीखा है लेकिन उन्होंने ही मेरा सांसद का टिकट कटवा दिया था। बड़ों का सम्मान करना हमारा संस्कार है।



वो वर्तमान समय में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा सरकार ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। ऊपर वाले से मदद की दुआ करते हैं कि शीघ्र वे जेल से  बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed