{"_id":"5e4a56858ebc3ee5cc5b1759","slug":"up-rampur-fatal-accident-4-died-some-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मारे गए लोगों को देखने जा रहे थे पड़ोसी, ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मारे गए लोगों को देखने जा रहे थे पड़ोसी, ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत एक घायल
Mon, 17 Feb 2020 02:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी मुकेश और विमल दोनों सोमवार को बाइक पर सवार होकर एक फैक्टरी में मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान जौहर अस्पताल और केसरपुर गांव के बीच अचानक उनके सामने एक डंपर आ गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। पास में ही रहने वाले राजेंद्र को जब इसकी सूचना मिली तो उन्हें लगा कि हादसे में उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई है। इसपर राजेंद्र अपनी चाची और मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घटनास्थल की ओर जाने लगे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने के कुछ दूर पहले उनकी बाइक सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में राजेंद्र और उसकी चाची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गईं। घायल मां को उपचार के बाद घर लाया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आ गई और चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर और ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गए हैं।