फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP police sub-inspector sent messages to minor girl late at night and also made a video call In Rampur

UP: 'नहीं बाबू... तुम्हें नहीं मरने दूंगा', दरोगा ने नाबालिग लड़की को देर रात भेजे मैसेज, वीडियो कॉल भी की

Wed, 16 Jul 2025 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jul 2025 02:14 PM IST
सार

यूपी के रामपुर में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरोगा पर नाबालिग लड़की को देर रात मैसेज भेजने के आरोप लगे हैं। युवती की मां ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। एसपी ने मामले की सीओ को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन
UP police sub-inspector sent messages to minor girl late at night and also made a video call In Rampur
आशिक मिजाज दरोगा की करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर जिले में मिलक इलाके की एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि मिलक कोतवाली में तैनात दरोगा ने उसकी नाबालिग बेटी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे और वीडियो कॉल कर उसे परेशान किया। 
विज्ञापन


यही नहीं, जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो एक सिपाही को घर भेजकर मोबाइल से फोटो और चैटिंग डिलीट करवा दिए गए। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है। 
विज्ञापन


महिला ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत हरकत होने पर उसने मिलक कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र में तैनात हल्का दरोगा ने फोन कर महिला और उसकी बेटी को थाने बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में नाबालिग से पूछताछ के बाद दरोगा ने उसका मोबाइल नंबर लिया और कहा कि अब वह घर चले जाएं, अगले दिन दूसरे पक्ष को बुलाकर बातचीत की जाएगी। महिला का आरोप है कि उसी रात दरोगा ने उसकी बेटी के फोन पर वीडियो कॉल की। 

'नहीं बाबू तुम्हें नहीं मरने दूंगा'
इसके अलावा व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज भेजने शुरू कर दिए। एक मैसेज में लिखा, नहीं बाबू तुम्हें नहीं मरने दूंगा। बाबू एक बार मिलना चाहा। अन्य चैट में दरोगा ने अकेले मिलने की बात कही थी। जब बेटी ने सारी बातें मां को बताईं तो वह अगले दिन सुबह थाने पहुंची। 

 

महिला का आरोप है कि वहां दरोगा ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह एक हल्के का सिपाही उनके घर पहुंचा और बहाने से मोबाइल लेकर उसमें मौजूद चैटिंग और फोटो डिलीट कर दिए। 
 

'मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं'
पीड़िता ने कहा कि दरोगा बार-बार उसकी बेटी से अकेले में मिलने का दबाव बना रहा था। महिला ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र को शिकायती पत्र देकर दरोगा पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरोगा का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। 

 

उन्होंने किसी को कोई अश्लील मैसेज नहीं भेजा और यह सब उन्हें फंसाने की साजिश है। पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच मिलक क्षेत्राधिकारी को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed