फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Women Tobacco Addiction Over 51,000 Women Consume Tobacco NFHS-6 Reveals UP News in Hindi

यूपी: इस जिले की महिलाओं में बढ़ी तंबाकू की लत, 51 हजार खा रही गुटका; शराब और सिगरेट की भी शौकीन हैं महिलाएं

Wed, 23 Sep 2026 04:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 23 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

मुरादाबाद महिला तंबाकू सेवन: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 की जिलेवार जारी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मुरादाबाद की महिलाओं में तंबाकू की लत बढ़ गई है। 51 हजार गुटका खां रही हैं। शहर की 2500 महिलाएं शराब और सिगरेट की भी शौकीन हैं।

विज्ञापन
Moradabad Women Tobacco Addiction Over 51,000 Women Consume Tobacco NFHS-6 Reveals UP News in Hindi
महिलाओं में बढ़ी तंबाकू की लत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद शहर की करीब ढाई हजार महिलाएं शराब की शौकीन हैं। जबकि 51 हजार से ज्यादा महिलाओं को तंबाकू की लत लगी है। इसका खुलासा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 की (एनएफएचएस) रिपोर्ट में हुआ है। शराब और तंबाकू का सेवन करने वालों में किशोरी से लेकर महिलाएं तक शामिल हैं। इनकी उम्र 15 साल से अधिक है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराया जाता है। ये सर्वे देशभर में होता है। इसमें जिलेवार 40 से अधिक बिंदुओं पर सर्वे कराया जाता है। इस साल मई में एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट जारी की गई है। इससे पहले पांच बार एनएफएचएस कराया जा चुका है। 
विज्ञापन

इसका मकसद स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और जनसांख्यिकी से जुड़े आंकड़े एकत्र करना है। इन आंकड़ों के आधार पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रभावी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण नीतियां तैयार करना। साथ ही सरकार की चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और उनके असर का आकलन करना भी है। 
विज्ञापन

एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में किशोरियों, युवतियों और महिलाओं शराब और तंबाकू के सेवन से गुरेज नहीं है। हालांकि आबादी की तुलना में उनकी संख्या मामूली है। करीब ढाई हजार महिलाएं ऐसी हैं जो शराब का सेवन करतीं हैं। 

 
विज्ञापन

ऐसे ही 51 हजार से ज्यादा महिलाएं गुटखा-पान खातीं हैं। साथ ही धुंए का छल्ला बनाती हैं। शराब और तंबाकू का सेवन करने वालों की उम्र 15 साल से अधिक हैं। इसमें किशोरी और युवतियां भी शामिल हैं। जिले में इस आयुवर्ग की किशोरियों और महिलाओं की अनुमानित संख्या करीब-करीब 11.42 लाख है।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। मुरादाबाद में 15 साल से अधिक उम्र की 2500 से अधिक किशोरियां और महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। 4.5 प्रतिशत तंबाकू का सेवन करती हैं। - रघुवीर सिंह, डीपीएम, एनएचएम

तंबाकू का सेवन करने में महिलाओं की संख्या बढ़ीं, शराब पीने वालीं घटीं
मुरादाबाद एनएफएचएस-5 की तुलना में जिले में तंबाकू का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। जबकि शराब पीने वालों की संख्या घटी है। एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल से अधिक उम्र की किशोरियों और महिलाओं की संख्या चार हजार के करीब थी। वहीं एनएफएचएस-5 में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या करीब 41135 थी। जो एनएफएचएस-6 में बढ़कर करीब 51419 हो गई है। जबकि पुरुषों में शराब और तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या घटी है।

हर दूसरी महिला के पास मोबाइल फोन
मुरादाबाद नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 की रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद जिले में 15 से 49 वर्ष आयुवर्ग की हर दूसरी महिला के पास मोबाइल फोन है। अनुमानित आबादी के मुताबिक जिले में 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की संख्या करीब 8.50 लाख है। सर्वे में करीब 48.5 फीसदी महिलाओं के पास मोबाइल है। वह खुद मोबाइल फोन चलातीं हैं।

दो लाख से ज्यादा महिलाओं का बैंकों में खाता नहीं
मुरादाबाद जिले में कितनी महिलाओं के पास बैंकों में खाते हैं या नहीं है इसका भी सर्वे कराया गया था। एनएफएचएस-6 के मुताबिक जिले (15 से 49 वर्ष तक) की 19 फीसदी महिलाओं का बैंकों में खाता नहीं है। इनकी संख्या दो लाख से ज्यादा है। जबकि 81 प्रतिशत महिलाएं बैंक खाता धारक हैं। यह संख्या करीब 8.50 लाख है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed