Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur harassment Case minor deaf and mute girl brutally assaulted in rampur accused arrested

UP: रामपुर में मूकबधिर किशोरी के साथ दरिंदगी और क्रूरता की हदें पार... निजी अंगों से रक्तस्राव; चोट के निशान

Fri, 18 Apr 2025 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Apr 2025 10:22 AM IST
सार

Rampur Crime News:रामपुर में शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां मूकबधिर किशोरी के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। गंभीर हालत में उसे मेरठ भर्ती कराया गया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। जांच के लिए डीआईजी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Rampur harassment Case minor deaf and mute girl brutally assaulted in rampur accused arrested
सैफनी में हुई घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सैफनी में हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। सैफनी थाना इलाके के एक गांव से मंगलवार शाम लापता हुई मूकबधिर किशोरी बुधवार सुबह खेत में बेसुध पड़ी मिली। किशोरी के शरीर पर कम कपड़े थे और माथे पर गहरी चोट थी। उसके निजी अंगों से भी रक्तस्राव हो रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी का शिकार हुई मूक बधिर व मानसिक रूप से कमजोर बिटिया अब भी बेहोश है। वह मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बुधवार देर रात मुठभेड़ में पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी दान सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


बिटिया अनुसूचित वर्ग से होने के कारण उस पर एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। ग्रामीणों में गुस्सा देख गांव में फोर्स तैनात की गई है। इस बीच मुरादाबाद से डीआईजी मुनिराज जी ने बृहस्पतिवार शाम गांव का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी विद्यासागर मिश्र व एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव भी उनके साथ थे। डीआईजी ने बिटिया के घर और वारदात के स्थान को देखा। इस बीच बिटिया के परिजनों और कुछ ग्रामीणों से बात की। साथ ही आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई का अश्वासन दिया। उनके जाने के बाद भी गांव में फोर्स मौजूद रही। 

 

एएसपी ने बताया कि एहतियातन गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एएसपी ने बताया कि बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी दान सिंह के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में उसने दरिंदगी की बात स्वीकार की है। प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उसे जेल भेज दिया। शाहबाद की सीओ हर्षिता सिंह को विवेचना सौंपी गई है। 

दूसरी ओर मेरठ में मौजूद बिटिया के ताऊ ने फोन पर बताया कि अभी बच्ची की हालत गंभीर है। उसे होश नहीं आया है। चिकित्सकों ने न्यूनतम तीन माह इलाज चलने की बात कही है। 
 

बेटियां असुरक्षित : राहुल 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि रामपुर में 11 वर्षीय दलित बेटी के साथ दरिंदगी और क्रूरता बेहद शर्मनाक और झकझोरने वाली है। यूपी में लगातार ऐसे अपराध साफ तौर पर साबित करते हैं कि भाजपा सरकार में दलित और विशेष रूप से बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित हैं। 

 

चंद्रशेखर ने भी बताया शर्मनाक 
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट डाली है कि सैफनी का मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है और प्रदेश में जंगलराज होने का प्रमाण है। 

ये था पूरा मामला
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार शाम लापता हुई मूकबधिर किशोरी बुधवार सुबह खेत में बेसुध पड़ी मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत में किशोरी से कुछ दूरी पर शराब की बोतल और पुरुष की अंडरवियर भी मिली है। मेडिकल परीक्षण में पाया गया है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं, उसे मारा-पीटा भी है। कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

 

बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय किशोरी गांव किनारे बरसीम के खेत में पड़ी थी। वह मूकबधिर है। इसे चकमार्ग पर निकल रहे व्यक्ति ने देखा तो उसने पास जाकर उसकी पहचान की और फिर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। यहां से मेरठ रेफर किया गया।

 

मानसिक रूप से कमजोर है किशोरी
बताया जा रहा है कि पीड़िता किशोरी अपने पांच भाई-बहन में सबसे छोटी है। उसके अन्य दो बहन और दो भाई हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और वह बोल भी नहीं पाती है।

आरोपी ने पार कीं दरिंदगी की सारी हदें
थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अस्पताल से खबर मिली है कि किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की सारी हदें पार कर दी हैं। उसे मारा-पीटा भी है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed