फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Moradabad division police alert after CAA implementation, officers giving information to people

UP: सीएए लागू होने के बाद मुरादाबाद मंडल की पुलिस अलर्ट, गश्त करने के साथ कई इलाकों में चेकिंग

Mon, 11 Mar 2024 07:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 07:48 PM IST
सार

सीएए पर सरकार की अधिसूचना जारी होती ही मुरादाबाद मंडल की पुलिस अलर्ट हो गई। रामपुर, अमरोहा और संभल में गश्त के साथ चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। अमरोहा में 2019 में इसके विरोध में बवाल हुआ था। इसलिए जिले में कड़ा पहरा लगाया गया है। 

विज्ञापन
UP: Moradabad division police alert after CAA implementation, officers giving information to people
रामपुर में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नियम लागू हो गए हैं। सोमवार शाम को अधिसूचना जारी होने के बाद संभल में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। अधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों से संवाद भी किया। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी ने अफवाह फैलाने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी। यह देशहित में लिया गया फैसला है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। पुलिस टीम सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही है। जिससे कोई अफवाह न फैला सके।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि यह कानून उन लोगों पर लागू होगा, जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए थे। इसमें प्रवासियों को वह अवधि साबित करनी होगी कि वह इतने समय में भारत में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की टीम निगरानी कर रही है। एहतियाती तौर पर पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। जनसंवाद कर नियम की सही जानकारी लोगों को दी जा रही है। जिससे किसी तरह का भ्रम न पैदा हो सके।

 

 

 

UP: Moradabad division police alert after CAA implementation, officers giving information to people
सीएए लागू होने के बाद संभल में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

अमरोहा में हाई अलर्ट पर पुलिस

सीएए पर सरकार की अधिसूचना जारी होते ही अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। इसके विरोध में 2019 में हुए बवाल के आरोपियों व माहौल खराब करने वालों की निगरानी शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह और विवादित बयानबाजी पर नजर रखी जा रही है।

सोशल मीडिया सेल ने करीब सौ से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट की निगरानी शुरू कर दी है। मालूम रहे कि नागरिकता संशोधन कानून की आग में अमरोहा भी सुलग उठा था। उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया था।

जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटना में कई लोग घायल हुए थे तो लाखों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ था। पुलिस ने करीब 86 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

 

 

UP: Moradabad division police alert after CAA implementation, officers giving information to people
सीएए लागू होने के बाद अमरोहा में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस अलर्ट है। पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को समझाया जा रहा है। गश्त बढ़ा दी गई है। अतिसंवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही है। सीएए बवाल के आरोपियों व माहौल खराब करने वालों पर नजर है। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने और विवादित बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया सेल की टीम सौ से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रखे हुए है।

 

 

UP: Moradabad division police alert after CAA implementation, officers giving information to people
मुरादाबाद के चौराहे में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में पुलिस ने शुरू की गश्त 

सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) लागू होने के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। सोमवार शाम को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरू कर दी है। सिविल लाइंस, मझोला, कोतवाली में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सभी थाना प्रभारी और सीओ को अलर्ट किया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में गश्त कराएं और संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग करें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed