फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Madam breaks Kalava...erases Tika, children are discriminated against, chaos in education department

UP: 'मैडम तोड़ देती हैं कलावा...मिटा देती हैं टीका', बच्चों के साथ भेदभाव की शिकायत पर शिक्षा विभाग में खलबली

Fri, 10 May 2024 02:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 02:58 PM IST
सार

मुरादाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर  छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है। पत्र में कहा है कि प्रधानाध्यापक स्कूल में टीका लगाने पर उसे मिटा देते हैं जबकि कलावा तोड़ देते हैं। वह भेदभाव करते हैं। 

विज्ञापन
UP: Madam breaks Kalava...erases Tika, children are discriminated against, chaos in education department
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद ग्रामीण क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक पर छात्राओं ने कलावा तोड़ देने, टीका मिटा देने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। उनके अभिभावकों और साथी शिक्षकों ने भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया गया है। छात्राओं का आरोप है कि जब वह टीका लगाकर आती हैं तो प्रधानाध्यापक उसे हटवा देती हैं।

विज्ञापन


वहीं कलावा को तोड़कर कहती हैं कि इससे कुछ नहीं मिलता है। वहीं गले में पहने जाने वाले लॉकेट को भी खींचकर तोड़ देती हैं। वहीं अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षिका बच्चों के साथ भेदभाव व जातिवाद करती हैं।
विज्ञापन


बच्चे घर से माथे पर तिलक लगाकर और कलावा बांधकर जाते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की जाती है। जब वह शिकायत करने जाते हैं तो प्रधानाध्यापक द्वारा इन अभिभावकों के साथ भी गलत व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अभिभावक ने आरोप लगाया कि पूर्व में जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन प्रधान अध्यापक ने पुलिस विभाग में कार्यरत अपने पति के पद का दुरुपयोग कर उसका बिना उनकी की इच्छा के निस्तारण करा दिया।

स्टॉफ मानसिक शोषण का लगा रहा है आरोप

विद्यालय के साथी शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने भी प्रधान अध्यापक पर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि झूठे आरोप लगाती हैं और अभद्रता करती हैं। इससे विद्यालय में तनाव का माहौल है। प्रधान अध्यापक के इस व्यवहार से शिक्षण कार्य और विद्यालय को निपुण बनाने का कार्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने मिड डे मील की सूचना मनमर्जी से देने, कंपोजिट ग्रांट का बिना मानक दुरुपयोग करने, एक समाज के अधिक संख्या में बच्चों की एक खास जन्मतिथि करने, विद्यालय समय में गांव में जाकर वीडियो बनाने और यूट्यूब पर अपलोड करने का आरोप लगाया है।

महापुरुषों को भी जाति विशेष से जोड़ने व अन्य महापुरुषों के बारे में गलत प्रचार करने, अपने पुलिस विभाग में कार्यरत पति के पद का दुरुपयोग कर स्टॉफ को परेशान करने आदि की शिकायत की है।



विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टॉफ की शिकायत पर प्रधान अध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में उनसे जवाब मांगा है। वह अभी अवकाश पर हैं। इसकी वजह से प्रधान अध्यापक का पक्ष नहीं मिल पाया है। -शिवम गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी, मुरादाबाद ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed