फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP lok sabha chunav result 2019 Azam Khan big challenge after victory

आजम खां ने जीत के बाद दी बड़ी चुनौती, 'अगर ये हुआ तो आठ दिन में छोड़ दूंगा सीट'

Fri, 24 May 2019 02:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 May 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
UP lok sabha chunav result 2019 Azam Khan big challenge after victory
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल होने के बाद गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां ने कहा है कि मुझे सिर्फ एक खास वर्ग का वोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे हर वर्ग और धर्म के लोगों का वोट मिला है। 
विज्ञापन


आजम ने विरोधियों को चुनौती दी है कि अगर वह साबित कर देंगे कि उन्हें सिर्फ एक खास वर्ग का वोट मिला है तो आज के आठवें दिन अपनी लोकसभा का सीट छोड़ दूंगा। 
विज्ञापन


रामपुर मंडी समिति में जीत का प्रमाणपत्र हासिल करने पहुंचे आजम खां ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी तरह से निभाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार को बहुमत मिलने के सवाल पर कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताया है। एक प्रधानमंत्री की जो जिम्मेदारी होनी चाहिए उसे वह पूरी तरह से निभाएंगे। 
 

बहुमत की कद्र करेंगे। उसके बोझ को महसूस करते अपने दायित्व को निभाएंगे। एक खास वर्ग के लोगों में जो मायूसी से उसे दूर करेंगे। स्कूल-कालेज की दीवार नहीं तोड़ेंगे और यूनिवर्सिटी में ताला नहीं डलवाएंगे। यूपी में गठबंधन को सीटें कम मिलने पर कहा कि यह मंथन का विषय है।

आजम खां ने जयाप्रदा को भारी अंतर से दी मात 
आपको बता दें कि लोकसभा के चुनाव में आजम ने भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा को बड़े अंतर से मात दी है। आजम खां को साढ़े पांच लाख लाख से अधिक वोट हासिल हुए हैं, जबकि जयाप्रदा को लगभग साढ़े चार लाख वोट पर संतोष करना पड़ा है।

कांग्रेस के संजय कपूर तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन उनको लगभग 35 हजार वोट हासिल हो सके।  इस तरह आजम खां रामपुर की सियासत के सिकंदर बन गए। इस बीच मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। पर्चियों के मिलान की वजह से देर रात परिणाम जारी किया गया।

लोकसभा चुनाव के लिए रामपुर में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को मंडी समिति में सुरक्षित रखा गया था, जहां गुरुवार को मतगणना हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिनने का सिलसिला शुरु हुआ। शुरुआती रूझानों में पहले आजम और फिर जयाप्रदा आगे होती रहीं, लेकिन इसके बाद तो आजम खां ने जयाप्रदा को काफी पीछे छोड़ दिया।
 

देर रात तक हुई मतगणना में आजम खां को 5.60 लाख मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा को साढ़े चार लाख वोट मिले। इस तरह आजम खां एक लाख से अधिक मतों से विजयी रहे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर रहे, जिन्हें लगभग 35 हजार  वोट मिले।

मत हासिल करने के मामले में नोटा ने भी अन्य प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। 6441 मतों के साथ नोटा पांचवे स्थान पर रहा। आजम खां एक लाख से अधिक मतों से विजयी रही।

रामपुर में गठबंधन की जीत पर सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह खुशी और दोगुनी हो गई जब गठबंधन ने मुरादाबाद मंडल की सभी सीटों पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed