यूपी लॉकडाउन: सब्जी मंडियों में लगी भीड़, भारी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। इनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, आजमगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, लखीमपुर खीरी पीलीभीत और जौनपुर भी शामिल हैं।
लॉकडाउन के कारण इन जिलों की लगभग सभी दुकानें बंद हैं। केवल जरूरत की दुकानें की खुली हुई हैं, लेकिन उनमें भी लोगों की भारी भीड़ लग रही है। मंगलवार सुबह भी कई जगह लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। यहां पढ़ें आपके जिले में कैसा है हाल-
मुरादाबाद
मुरादाबाद के थोक बाजारों में मंगलवार सुबह लोग भारी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे। लॉकडाउन के कोई असर इन लोगों पर नजर नहीं आ रहा।
#WATCH People in large numbers at a wholesale market in Moradabad, even as the district has been placed under lockdown due to rising cases of #Coronavirus in the country. pic.twitter.com/zWfpS0VQOm
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2020
प्रयागराज
प्रयागराज में भी सुबह सवेरे लोग लॉकडाउन को ताक पर रखते हुए घरों से बाहर निकल आए। सब्जी मंडी में ज्यादा से ज्यादा बटोरने की होड़ लगी रही। इस दौरान कुछ लोग मास्क लगाए दिखे, लेकिन बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी थी जिन्होंने कोई एहतियात नहीं बरता।
People at a vegetable market in Prayagraj, amid lockdown in the city due to rising cases of #Coronavirus in the country. pic.twitter.com/dUcRNFjho7
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2020