फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: CM Yogi's Moradabad visit proposed on 6th, stage being built in Buddhi Vihar

UP: सीएम योगी का छह को मुरादाबाद दाैरा प्रस्तावित, बुद्धि विहार में बन रहा मंच, स्पंदन सरोवर का करेंगे उद्घाटन

Mon, 04 Aug 2025 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 11:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छह अगस्त को मुरादाबाद दाैरा प्रस्तावित है। प्रशासन की इसकी पूरी तैयारी में लगा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सीएम योगी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi's Moradabad visit proposed on 6th, stage being built in Buddhi Vihar
सीएम योगी के दाैरे को देखते हुए तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार के मैदान में मंच और पंडाल लगाए जा रहे हैं। मैदान के दलदल को सुखाने के लिए करीब 450 टन बालू डाला गया है। शासन से मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिलने के बाद सभी विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का छह अगस्त को मुरादाबाद का दौरा प्रस्तावित है। वह सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार स्थित सेंटमेरी स्कूल के पास मैदान में सभा कर सकते हैं। इस मामले में डीएम ने पीडब्ल्यूडी को मैदान की व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


मैदान पर जलभराव होने के कारण पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने तीन पंप लगाए। रातभर जलनिकासी की गई। सुबह जमीन दलदल होने के कारण पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने उस पर करीब 450 टन रेत डाला। इसके बाद मैदान की स्थिति में सुधार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट ठेकेदार का कहना है कि मंच का बाहरी हिस्सा तैयार हो गया है। आम जनता के लिए पंडाल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आम जनता को बैठने के लिए काफी संख्या में कुर्सियों व्यवस्था की गई है। मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एमडी गंगवार और अजय कुमार की देख रेख में काम चल रहा है।

अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने भी मौके का मुआयना किया। जलभराव से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि अभी सीएम का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

नगर निगम पार्किंग के लिए तैयार कर रहा मैदान 
नगर निगम को पार्किंग स्थल को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मामले में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर मैदान के पानी को पंप से कर्मचारी  निकाल रहे हैं। मैदान की घास और झाड़ियों को काटकर साफ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पिपली से छह अगस्त को शहर में आएंगे
जिला प्रशासन की ओर से तैयार प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री छह अगस्त की दोपहर लगभग दो बजे हेलीकाप्टर से अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करने बिलारी के पिपली गांव जाएंगे। योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद वह तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

यहां आराम करने के बाद चार बजे बुद्धि विहार स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद गौतम बुद्ध पार्क में म्यूजियम देखने जाएंगे। सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता करने के बाद मुख्यमंत्री स्पंदन सरोवर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के समय में अभी फेरबदल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed