फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP BJP List: BJP fields Sarvesh Singh from Moradabad, workers welcomed

UP BJP List: मुरादाबाद से भाजपा ने सर्वेश सिंह को मैदान में उतारा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sun, 24 Mar 2024 09:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 09:37 PM IST
सार

भाजपा ने मुरादाबाद सीट से सर्वेश सिंह को मैदान में उतारा है। वह वर्ष 2019 को इसी सीट से चुनाव हार गए थे। भाजपा ने रामपुर सिंह से सांसद घनश्याम सिंह लोधी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर और संभल से परमेश्वर लाल सैनी पर दांव लगाया है। 

विज्ञापन
UP BJP List: BJP fields Sarvesh Singh from Moradabad, workers welcomed
मुरादाबाद में टिकट मिलने के बाद सर्वेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद मुरादाबाद सीट पर सर्वेश सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने शहर में रैली निकाली। उधर, सपा ने इस सीट पर डॉ. एसटी हसन को दोबारा उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


प्रदेश की मुरादाबाद सहित आठ सीटों पर चुनाव प्रथम चरण में 27 अप्रैल तक नामांकन होना है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से टिकट पक्का होने की पहले ही घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 औप 2012 में (पांच बार) विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। वह वर्ष 2014 में सांसद रह चुके हैं। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हरा दिया था। उनका बेटा शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर से घनश्याम लोधी को दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट से एक बार फिर से सांसद घनश्याम सिंह लोधी पर भरोसा जताया है। इस सीट पर कई नेता अपनी अपनी दावेदारी कर रहे थे। पार्टी ने लोधी पर एक बार फिर दांव खेलकर उनके विरोधी खेमे में हलचल मचा दी है।


लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में रामपुर से सांसद घनश्याम सिंह लोधी को रामपुर लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी आजम खां ने जीत दर्ज की थी।

उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा को हराकर यह सीट जीती थी। 2022 में सपा नेता आजम खां ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। 

संभल में परमेश्वर सैनी पर लगाया दांव

संभल सीट पर भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना हैं। रालोद से गठबंधन के बाद भाजपा ने संभल सीट से परमेश्वर लाल सैनी पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है।

सैनी एमएलसी भी रह चुके हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी रहते हुए सपा के डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क से हार गए थे। संभल लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी।

अमरोहा से कंवर सिंह तंवर तीसरी बार प्रत्याशी  

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर पर दांव खेला है। अमरोहा लोकसभा से तीसरी बार चौधरी कंवर सिंह तंवर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। इससे पहले वह 2014 के चुनाव में सांसद चुने गए थे। वर्ष 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।



आंकड़ों की बात करें तो भले ही चौधरी कंवर सिंह तंवर वर्ष 2019 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के सामने चुनाव हार गए थे। लेकिन वर्ष 2014 के मुकाबले उन्हें इस लोकसभा चुनाव में अधिक वोट मिले थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed