फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Allotment of SP office in Moradabad cancelled, one month's time to vacate

UP: मुरादाबाद में सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त, जिलाध्यक्ष को नोटिस; खाली करने के लिए एक महीने की मोहलत

Fri, 01 Aug 2025 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 01:33 AM IST
सार

भवन खाली करने के लिए सपा जिलाध्यक्ष को एक महीने की मोहलत दी गई है। यह भवन सपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नाम से आवंटित था।

विज्ञापन
UP: Allotment of SP office in Moradabad cancelled, one month's time to vacate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुरादाबाद जिला प्रशासन ने सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त कर दिया है। भवन खाली करने के लिए सपा जिलाध्यक्ष को एक महीने की मोहलत दी गई है। यह भवन सपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नाम से आवंटित था। उनकी मृत्यु के बाद पार्टी की ओर से भवन के नामांतरण की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक पीटीसी द्वितीय के पास स्थित मकान संख्या-4 चक्कर की मिलक को 13 जुलाई 1994 को 250 रुपये मासिक किराये पर तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव दिया गया था। 953.71 वर्गमीटर भूमि पर बने इस भवन का स्वामी उत्तर प्रदेश राज्य है। जो नगर निगम मुरादाबाद के प्रबंधन में है। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव की मृत्यु हो चुकी है और इस भवन के नामांतरण के संबंध में कोई कार्रवाई सपा की ओर से नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में सरकारी योजना के लिए विभाग को शासकीय जमीन और अधिकारियों के लिए आवास की जरूरत है। ऐसी परिस्थितियों में इस भवन को खाली कराया जाना आवश्यक है ताकि शासकीय हित में उसका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम वित्त ममता मालवीय ने सपा जिलाध्यक्ष को भेजे नोटिस में कहा कि वह इस भवन को नोटिस मिलने के एक माह के अंदर खाली कर उसका कब्जा व दखल जिला प्रशासन को दे दें। उसके दखल की प्राप्ति जिला प्रशासन से प्राप्त कर लें।


यदि इस नोटिस की पूर्ति नहीं की गई तो जिलाध्यक्ष के विरुद्ध इस भवन को खाली कराने के लिए सक्षम न्यायालय में वाद दायर करवाना पड़ेगा। साथ ही जिलाध्यक्ष से 1000 रुपये प्रति दिन की दर से हर्जा जिला प्रशासन वसूल करने का अधिकारी होगा। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि भवन को खाली करने के लिए एडीएम वित्त ने सपा जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed