फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Unregistered doctor gave triple talaq to third wife

अपंजीकृत डॉक्टर ने तीसरी पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Unregistered doctor gave triple talaq to third wife
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसके पति की दो और पत्नियां हैं। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि छह साल पहले उसका निकाह रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि उसका पति अपंजीकृत डॉक्टर है और वह सैफनी गांव में क्लीनिक चलता है। पीड़ित ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बेटियां पैदा होने के बाद पति नाखुश रहने लगा।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसके पति ने तीन शादियां की हैं। दोनों पत्नियों ने अपने अपने मायके से तीन-तीन लाख रुपये लाकर क्लीनिक चलाने के लिए दिए हैं। आरोपी ने पीड़ित से भी कहा कि वह भी अपने मायके से पांच लाख रुपये लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मना किया तो उसे घर से यह कहकर निकला दिया कि बिना पैसे लिए वापस मत आना। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 7 सितंबर को वह अपनी भाभी के साथ ससुराल गई तो पति और अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएसपी ने मैनाठेर थाना प्रभारी को को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed