{"_id":"5aa6cd454f1c1bbf088b4dd6","slug":"two-places-then-broken-tracks-in-rail-zone-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में दो जगह फिर टूटी पटरियां, बचे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में दो जगह फिर टूटी पटरियां, बचे हादसे
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दो जगह टूटीं पटरियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार सुबह फिर दो जगह रेल पटरियां चटक गई। गनीमत रहीं कि रेल गाड़ियां इन टूटी पटरी से नहीं गुजरीं। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मुरादाबाद में हरथला रेलवे स्टेशन के पास सुबह साढ़े सात बजे ट्रैक चेकिंग के दौरान रेल कर्मचारियों ने पटरी चटकी देखीं। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत ही स्टेशन मास्टर को दी। तब रेल संचालन बंद कराकर ट्रैक की मरम्मत की गई। ट्रैक ठीक करने के बाद सुबह सात बजकर 55 मिनट पर ट्रेनों का संचालन किया गया।
जबकि दूसरा मामला रुड़की के पास का है। यहां सुबह स्टेशन पोर्टर ने ट्रैक चटका देख लिया। यहां से कुछ देर बाद ही भटिंडा वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनी थी। ट्रैक चटका होने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद करने के बाद मरम्मत का कार्य किया गया। ट्रैक टूटने की वजह से भटिंडा वाराणसी एक्सप्रेस और अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन 50-50 मिनट बीच रास्ते में ही फंसी रहीं। मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन किया गया।