फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two persons died due to shock of currnet

करंट लगने स दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने की हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
two persons died due to shock of currnet
मुरादाबाद। मिलक मनकरा गांव में मंगलवार देर रात बिजली का पोल टूटने के कारण उतरे करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार सुबह हाईवे पर दोनों शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। करीब छह घंटे तक अधिकारी ग्रामीणों की मान मनौवल करते रहे। अंत में मृतक परिवारों को दो-दो लाख रुपये तुरंत देने, कृषक दुर्घटना बीमा के पांच लाख रुपये दिलवाने के आश्वासन, परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी दिलाने और एक्सईएन के सहित चार बिजली कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने के वादे पर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे के मिलक मनकरा गांव में मंगलवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का एक पोल टूट गया था। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने टूटे पोल से पहले वाले पोल से आधे गांव की बिजली आपूर्ति चालू कर दी थी। जिस क्षेत्र का पोल टूटा था, उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बाद अधिकांश ग्रामीण सो गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात करीब डेढ़ बजे गांव के डोरी लाल (40) अपनी चारपाई से उठे और पानी पीने के लिए नल पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही नल का हत्था पकड़ा करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग और पड़ोसी भी जाग गए। उन्हें किसी तरह नल से अलग कर मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। करीब आधे घंटे बाद गांव के ही नन्हू सिंह (45) जागे। उन्होंने पंखा बंद करने के लिए स्विच दबाया और उन्हें भी करंट लग गया। परिजन उन्हें भी मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने डोरी लाल और नन्हू सिंह को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीण सुबह करीब साढ़े छह बजे अस्पताल पहुंचे और वहां से हाईवे पर जाकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर जाम लगाने से रोक लिया। एसडीएम और सीओ हाईवे भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार को मुआवजा देने, हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान लोगों ने मूंढापांडे में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शव रखकर फिर से जाम लगाने की कोशिश की। अफसर उन्हें समझा बुझा कर सर्विस रोड पर ले गए। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुुंच गए। इसके बाद दोनों परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। इसके अलावा एसडीएम ने दोनों परिवारों को कृषक दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ हाईवे देश दीपक सिंह ने बताया कि करंट लगने से दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की थी। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर एक्सईएन समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed