फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two lakh rupees stolen along with cash from nurse's residence

Moradabad News: नर्स के आवास से नकदी समेत दो लाख की चोरी

Fri, 27 Dec 2024 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen along with cash from nurse's residence
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। सीएचसी परिसर में बृहस्पतिवार को नर्स के आवास का ताले तोड़कर चोर नकदी समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। चाेरी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स शाइन मुमताज परिसर में बने आवास में पति डॉ. मुमताज अली के साथ रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे वह ड्यूटी पर थी। जबकि उनके पति डॉ. मुमताल अली अपने क्लीनिक पर चले गए थे। इसी दौरान चोर उनके आवास के ताले तोड़कर दो पर्स, गुल्लक में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी के अलावा जांची के जेवर, मोबाइल और कीमती सामान चोरी कर ले गए। साथ ही चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह आवास पर पहुंचीं तो कमरे के ताले टूटे पड़े और कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सीएचसी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed