फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two hours bycott of health workrs

स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
two hours bycott of health workrs
मुरादाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग में नियम विरुद्ध तबादले किए गए हैं। ऐसे तबादलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में कार्य बहिष्कार सुबह आठ से दस बजे तक सभी विभागों के कर्मचारियों ने किया। इस बीच कर्मचारी नेता विनोद शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मी 26 जुलाई से लगातार दो घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष संदीप ने कहा कि उच्चाधिकारियों की हीलाहवाली के चलते विकलांग और गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं। उनका वेतन भी नहीं निकल रहा है। ऐसे लोगों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मामले में सरकार को शीघ्र तबादलों को निरस्त करना चाहिए। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के मामले में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए। इस दौरान निश्चल भटनागर, पंकज पांडे, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, मधु, शशांक, अंकित, सुशील, सत्यपाल, पूनम,उमा ललिता, प्रीती राना, कुंदन सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed