{"_id":"5e2f4d388ebc3e4b63605fd7","slug":"two-friends-died-in-accident-city-news-mbd337800860","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपों का इंतजार कर रहे दोस्तों पर मौत बनकर पलटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपों का इंतजार कर रहे दोस्तों पर मौत बनकर पलटा ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे रामपुर डिपो की रोडवेज बस और सेब से लदे ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया। यहां सड़क किनारे टैंपो का इंतजार कर रहे दो दोस्त ट्रक के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक को सीधा कराया, लेकिन तब तक दोनों दोस्तों की मौत हो चुकी थी। सोमवार दोपहर दोनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बस और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मूंढापांडे थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि रविवार को रामपुर डिपो की बस रामपुर से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। जबकि सेब लदा ट्रक अमरोहा से बरेली की ओर जा रहा थी। रविवार सुबह साढ़े गयारह बजे जीरो प्वाइंट पर ट्रक और बस की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त कि ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे सड़क किनारे खड़े दो युवक दब गए। जबकि बस सवार दस यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्र्रेन बुलाई। इसके बाद ट्रक सीधा कराया। तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की जेब से मिले आधार व अन्य कागजात के जरिये उनकी पहचान मुनेश (24) पुत्र राम भरोसे और चमन (26) पुत्र रामरास निवासी खानपुर कस्बा थाना भोजपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। मुनेश के भाई सूरज ने बताया कि उसके भाई की पीरूमदारा (रामनगर) बाइक मरम्मत की दुकान थी। वह अपने दोस्त चमन के साथ रामपुर अपने मामा के घर जा रहा था। जीरो प्वाइंट के पास खड़े होकर वह रामपुर जाने के लिए टैंपो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई और ट्रक पलट गया। जिसमें मुकेश और चमन की दब कर मौत हो गई। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि बस और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।