फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two died in moradabad due to viral fever and dengue

मुरादाबाद मंडल में बुखार का कहर, संभल-अमरोहा में दो की मौत

Fri, 02 Nov 2018 04:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 02 Nov 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
two died in moradabad due to viral fever and dengue
dengue

मुरादाबाद मंडल में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। वायरल और डेंगू अब जानलेवा हो रहे हैं। गुरुवार को भी मंडल के जनपद संभल के चंदौसी में बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि जनपद अमरोहा निवासी एक युवक की दिल्ली में डेंगू से मौत हो गई। इस अलावा अमरोहा में एक और डेंगू आशंकित मिला है। अब तक मंडल में डेंगू आशंकितों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

संभल के गुन्नौर संयुक्त चिकित्सालय क्षेत्र के भकरौली गांव में युवक की बुखार से मौत हो गई। भकरौली गांव निवासी कल्लू के पुत्र सलमान (18) की आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बाल काटने की दुकान है। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था, लेकिन वह गुरुवार की सुबह अपनी दुकान पर बाल कटिंग कर रहा था। काम करते समय अचानक टेबल पर बैठ गया और फिर एक तरफ गिर गया।

विज्ञापन


सूचना पर उसका भाई पहुंचा, युवक को बबराला के अस्पताल में लाया गया लेकिन वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। बताते हैं कि गांव में दो महीने पहले भी एक युवक रोहित पुत्र प्रवेश कुमार की मौत मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा के सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ निवासी युवक की दिल्ली में डेंगू से मौत हो गई। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से वह बुखार से पीड़ित था। प्लेटलेट्स कम होने पर युवक के मुंह और नाक से खून आने लगा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ढक्का मोड़ निवासी गुल मोहम्मद (25) दिल्ली में छत की सीलिंग बनाने का काम करता है।

मोहम्मदी सराय में फिर मिला डेंगू आशंकित मरीज

अमरोहा के मोहल्ला मोहम्मदी सराय में एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई थी। अब फिर से मोहल्ले में डेंगू आशंकित मरीज मिला है। मोहल्ले में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर मरीज की डेंगू की प्रारंभिक जांच पॉजिटिव आई है। डेंगू आशंकित मरीज को गुरुवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मोहम्मदी सराय में हफ्तेभर पहले ही एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

गुरुवार को मोहल्ले के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति में डेंगू की प्रारंभिक जांच पॉजिटिव आई है। मरीज को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने कहा कि मरीज का सेंपल एलाइजा टेस्ट के लिए मेरठ भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि मोहम्मदी सराय में शिविर लगाकर लोगों की जांच करके स्लाइडें बनवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ढक्का मोड़ के रहने वाले गुल मोहम्मद की मौत दिल्ली में हुई है। दिल्ली में डेंगू का प्रभाव हो सकता है। फिर भी ढक्का मोड़ में एहतियातन कैंप लगाकर लोगों की स्लाइडें बनवाकर दवाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed