फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two brothers narrowly escape dog attack; bystanders rush to save them.

Moradabad News: कुत्तों के हमले में बाल बाल बचे दो सगे भाई, लोगों ने दौड़कर बचाई जान

Tue, 01 Sep 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two brothers narrowly escape dog attack; bystanders rush to save them.
कुंदरकी। कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान में सोमवार की शाम करीब सात बजे एलकेजी क्लास के छात्र अफ्फान और उसका भाई असद पुत्र रईस अहमद दुकान से खाने की चीज लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते में श्मशान के पास अकेला देखकर खूंखार कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने दौड़कर बचा लिया वरना इन बच्चों के साथ अनहोनी घटना हो सकी थी। कुत्तों के हमले में अफ्फान के सिर पर चोट भी आई जिसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया है। इस घटना को लेकर मोहल्ले में खलबली मच गई और बच्चों में दहशत फैल गई। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद रफी खान ने बताया कि नगर के मोहल्ला कायस्थान में खूंखार कुत्तों का झुंड से सक्रिय है और इन बच्चों के हमले से पहले रविवार को शौकीन के बकरे को भी फाड़ चुके हैं। यह कुत्ते बच्चों को अकेला देखकर हमला कर देते हैं जिनका पकड़ना जरूरी है जिसके संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed