फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   container caught fire in Moradabad

Moradabad News: कंटेनर में लगी आग, लदे हुए कपड़ों में लगी थी आग

Sun, 11 Dec 2022 04:00 PM IST
चमन शर्मा एएनआई, मुरादाबाद
एएनआई, मुरादाबाद Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 04:00 PM IST
सार

कटघर थाना के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास एक कंटेनर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया। कंटेनर में कपड़े लदे हुए थे, जो व्यापारियों को सप्लाई होने थे।

विज्ञापन
container caught fire in Moradabad
ट्रक कंटेनर में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में गुलाबबाड़ी चुंगी के पास एक कपड़ों से लदा हुआ कंटेनर खड़ा था। कंटेनर का चालक उसी में सो रहा था। अचानक तड़के सुबह साढ़े चार बजे के लगभग  कंटेनर में लदे कपड़ों में आग लग गई। राहगीर ने चालक को जगाया, जिसके बाद उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

विज्ञापन


3 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया और कंटेनर को वहां से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। अग्निशमन अधिकारी राजपाल सिंह ने कहा कि ट्रक में रखे सामान में आग लगी थी। 3 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रक को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

 


हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा था कंटेनर
पुलिस आग लगने का कारण पता कर रही है। चूंकि कंटेनर हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा था, इसलिए हो सकता है कि लाइन से चिंगारी कपड़ों पर गिरी हो और आग लग गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed