फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck collides with container from behind in Chhajlat, two people including driver injured

Moradabad News: छजलैट में कंटेनर में पीछे से टकराया ट्रक, चालक सहित दो घायल

Sun, 26 Apr 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with container from behind in Chhajlat, two people including driver injured
कांठ। छजलैट क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर ट्रक आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टकरा गया, जिससे ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसके चालक सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर छजलैट क्षेत्र में कैच की पुलिया के पास शामली से गन्ने का बीज लेकर शाहजहांपुर जा रहा ट्रक आगे चल रहे नई बाइकों से भरे कंटेनर में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने शामली के गांव बलवा के रहने वाले ट्रक के चालक मुजाहिद और उसकी के गांव के उसके साथी तारिक को जैसे-तैसे क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला। हादसे में दोनों घायल भी हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों वाहनों को सड़क से एक ओर हटवाया गया। पास के ही अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज कराया गया। छजलैट पुलिस ने भी हादसे की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed