फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   train

देहरादून यार्ड के रीमॉडलिंग के चलते 32 ट्रेनें होंगी निरस्त

Wed, 06 Nov 2019 06:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
train
demo pic - फोटो : amar ujala

देहरादून में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते उत्तर रेलवे ने 90 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। हरिद्वार से देहरादून सेक्शन पर निर्माण कार्य होने से रेलवे ने 10 नवंबर से 7 फरवरी के बीच 32 ट्रेंनों को निरस्त और 28 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करने का शेड्यूल जारी किया है। इससे मुरादाबाद से वाराणसी, देहरादून, काठगोदाम की तरफ जाने वाले यात्रियों को समस्याओें से दो चार होना पड़ेगा।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक हरिद्वार से देहरादून सेक्शन पर यार्ड का रीमॉडलिंग कार्य होना है। इस दौरान 13009 हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस हरिद्वार से देहरादून के बीच 8 नवंबर से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी। जबकि 13010 देहरादून से हावड़ा दून एक्सप्रेस देहरादून से हरिद्वार के बीच 10 नवंबर से 7 फरवरी के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस देहरादून से नजीबाबाद के बीच 12 नवंबर से 6 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 15002 देहरादून-मुजफ्फ रपुर 16 नवंबर से नजीबाबाद आठ फ रवरी से हरिद्वार से चलेगी। 12327 हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस हरिद्वार से देहरादून के बीच 12 नवंबर से चार फरवरी के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14113 इलाहाबाद अलीगढ़ देहरादून एक्सप्रेस अलीगढ़ से देहरादून के बीच 8 नवंबर से 7 फरवरी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

निरस्त होने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें 
14265 वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस 9 नवंबर से 6 फरवरी
14266 देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी
14119 काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस 9 नवंबर से 8 फरवरी
14120 देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस 8 नवंबर से 7 फरवरी
14041 दिल्ली देहरादून मसूरी एक्सप्रेस 9 नवंबर से 6 फरवरी
14042 देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी
12091 देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी
12092 काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी
15033 हरिद्वार रामनगर एक्सप्रेस 14 नवंबर से 6 फरवरी
15034 रामनगर हरिद्वार एक्सप्रेस 14 नवंबर से 6 फरवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed