फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tractor driver injured in accident dies during treatment

Moradabad News: हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 11 Jan 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver injured in accident dies during treatment
मैनाठेर। गांव रसूलपुर हमीर में हुए सड़क हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक मोहम्मद असीम की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। असीम पिछले आठ दिनों से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहम्मद असीम शाहबाद से मुरादाबाद गोशाला के लिए उड़द का भूसा लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से आ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रॉली का हिच टूट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार देर रात असीम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। असीम के परिवार में पत्नी मुखलेसीन और चार बच्चे हैं। असीम परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिससे उसके निधन के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर भाजपा कुंदरकी विधायक प्रतिनिधि जयवीर सिंह, भाकियू नेता आशकार लंबरदार, अनीश, रिज़वान, बाबू और कलीम अख्तर सहित कई लोगों ने मौके पर पहुंच परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

फोटो संख्या दो और तीन भेजे गए है,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed