फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   toll rate increase from 1 april

एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा हाईवे का सफर

Thu, 29 Mar 2018 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Thu, 29 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
toll rate increase from 1 april
टोल रेट बढ़े - फोटो : demo pic
हाईवे का सफर एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल की दरों में पांच से लेकर सात फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर दी है। टोल बूथों पर बढ़ी टोल दरों की सूची भेज दी गई है। मुरादाबाद से दिल्ली तक जाने के लिए अभी कार पर 140 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता है। रजबपुर टोल प्लाजा पर 70 रुपये, ब्रजघाट प्लाजा पर 45 रुपये और डासना में 25 रुपये टोल चुकाना पड़ता है। दरें बढ़ने के बाद कार मालिकों को दिल्ली जाने के लिए 150 रुपये से अधिक चुकाने होंगे।
विज्ञापन


रामपुर जाने के लिए अभी नियामतपुर इकरोटिया टोल पर 90 रुपये टोल चुकाना पड़ता है। दरें बढ़ने के बाद यह 95 से 97 रुपये हो सकता है। भारी वाहनों पर भी इसी दर से टोल बढ़ेगा। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक विनय कुमार बंसल ने बताया कि  हर वर्ष की तरह इस बार भी एनएचएआई ने टोल की दरें बढ़ाई हैं। हाईवे टोल बूथ पर एक अप्रैल से बढ़ी दरों के हिसाब से टोल वसूला जाएगा। बढ़ी दरों की सूची सभी टोल बूथ पर भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed