फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   today school opened on 10, o clock

आज से दस बजे खुलेंगे सभी स्कूल

Fri, 22 Dec 2017 12:43 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
today school opened on 10, o clock
cold vave - फोटो : अमर उजाला
 जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस ने अब स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। शुक्रवार से सभी स्कूल अब दस बजे खुलेंगे। पिछले कई दिनों से कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। सुबह के बजाय वह दोपहर को मध्याह्न तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


उनकी उपस्थिति में भी गिरावट दर्ज हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि ठंड और कोहरे के कारण यह निर्णय लिया गया है। सभी राजकीय, सीबीएसई, मदरसा, संस्कृत, परिषदीय (बालक-बालिका) स्कूलों का समय सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। यदि किसी ने आदेश का पालन नहीं किया गया तो उसके विरुद्घ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सूर्यदेव भी हुए मेहरबान
गुरुवार को ज्यादा कोहरा नहीं थ। सुबह आठ बजे धूप निकलने से दोपहर में तामपान में बढ़ोतरी हुई। इससे स्वेटर के ऊपर कोट पहने बच्चों को गर्मी लगने लगी। छुट्टी के समय घर जाते हुए उन्होंने कोट, जैकेट उतार लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed