{"_id":"6b00b5ba13149b80200a36a1","slug":"three-women-from-bijnor-arrested-for-snatching-a-teachers-chain-in-an-auto-rickshaw-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1042046-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ऑटो में शिक्षिका की चेन उड़ाने वालीं बिजनौर की तीन महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ऑटो में शिक्षिका की चेन उड़ाने वालीं बिजनौर की तीन महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
- भैयादूज वाले दिन गलशहीद क्षेत्र में शिक्षिका के साथ हुई थी घटना
देवरानी, जेठानी ने दिया था वारदात को अंजाम, तीनों को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में भैयादूज वाले दिन ऑटो में शिक्षिका कविता शर्मा की सोने की चेन उड़ाने वालीं बिजनौर निवासी तीन आरोपी महिलाएं पुलिस ने गिरफ्तार कर लीं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी महिलाओं तक पहुंची और चेन बरामद कर ली। तीनों महिलाएं आपस में देवरानी और जेठानी हैं।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला के हनुमान नगर निवासी कविता शर्मा मूंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। 11 नवंबर 2026 की शाम कविता अपने भाई एवं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक के घर से भैयादूज मनाने के बाद घर लौट रही थीं। गलशहीद क्षेत्र में ऑटो में सवार तीन महिलाओं ने कविता के गले से सोने की चेन गायब कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी मोहन की पत्नी मनीषा, सूरज की पत्नी राधा और खेल कुमार की पत्नी कविता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चेन के तीन टुकड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी महिला मनीषा के खिलाफ बिजनौर के कोतवाली, नूरपुर और सहारनपुर के मिर्जापुर, संभल के गिन्नौर और राधा के खिलाफ बिजनौर के नूरपुर, सहारनपुर के मिर्जापुर और कविता के खिलाफ फतेहपुर के फर्रुखाबाद, बिजनौर के नूरपुर और सहारनपुर के मिर्जापुर में रिपोर्ट दर्ज है। शुक्रवार की शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।