फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three people died in 24 hours from Corona virus in Moradabad

मुरादाबाद में कोरोना से 24 घंटे में डॉक्टर समेत तीन की मौत, अमरोह में मिले सात संक्रमित

Tue, 21 Apr 2020 12:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 12:00 AM IST
सार

-हॉटस्पॉट क्षेत्र असालतपुरा के निवासी थे डॉक्टर निजामुद्दीन 
-गोविंद नगर की एएनएम शीला और रामपुर के बुजुर्ग ने भी कोरोना से दम तोड़ा
-बिजनौर में तैनात संभल में क्वारंटीन दरोगा की हालत बिगड़ी, टीएमयू रेफर

विज्ञापन
Three people died in 24 hours from Corona virus in Moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में मुरादाबाद में डॉक्टर-रिटायर्ड एएनएम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी टीएमयू अस्पताल में दाखिल थे। एक दिन में तीन मौत से जिले में हड़कंप मच गया है। मुरादाबाद के हॉटस्पॉट क्षेत्र असालतपुरा के निवासी डॉक्टर निजामुद्दीन ताजपुर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र पर बतौर संविदा चिकित्सक के रूप में तैनात थे। यूनानी डॉक्टर आयुष विभाग से जुड़े थे। 

विज्ञापन


50 वर्षीय डॉक्टर निजामुद्दीन को इसी महीने 10 अप्रैल को टीएमयू अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें जांच के लिए भेजा गया सैंपल पॉजिटिव आया था। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। सोमवार की रात को मुरादाबाद की गोविंद नगर निवासी रिटायर्ड एएनएम शीला (63) ने भी दम तोड़ दिया। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


गोविंदपुरी निवासी शीला को बीते 9 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। शीला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री न मिलने से जिले के डॉक्टर हैरत में हैं। रविवार देर रात को ही रामपुर के टांडा निवासी 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उनके शव को टीएमयू में ही संरक्षित करके रखा गया था। सोमवार की देर रात उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर के टांडा में क्वारंटीन उनके बेटे की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के संपर्क में आए 24 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं जबकि 23 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
 
संभल जिले के नरौली में कोविड अस्पताल में सोमवार की सुबह पांच बजे बिजनौर जिले से कोरोना पीड़ित चार मरीज लाए गए। इनमें बिजनौर जिले में तैनात दरोगा की हालत अचानक बिगड़ने लगी। हार्ट में तकलीफ को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद स्थित टीएमयू में रेफर कर दिया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। 


अमरोहा में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed